September 10, 2026 07:09:54
पंजाब के राज्यपाल ने लुधियाना महिला जेल का किया दौरा, बेहतर प्रबंध के दिए निर्देश

पंजाब के राज्यपाल ने लुधियाना महिला जेल का किया दौरा, बेहतर प्रबंध के दिए निर्देश

Aug31,2025 | Enews Team | Ludhiana

लुधियाना। पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया ने रविवार को लुधियाना की महिला जेल का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने महिला कैदियों से मुलाकात की और उनकी समस्याएं सुनीं। साथ ही जेल में दी जा रही सुविधाओं का निरीक्षण भी किया। राज्यपाल ने जेल के भोजन, इलाज, लीगल एड क्लिनिक, पीसीओ, लाइब्रेरी, बैरक, फैक्ट्री और कौशल विकास केंद्रों का जायजा लिया। उन्होंने महिला कैदियों से जेल अस्पताल की स्वास्थ्य सुविधाओं, मिलने वाले भोजन और अदालत में चल रहे उनके मामलों के बारे में भी जानकारी ली। राज्यपाल ने कैदियों को बताया कि जो कैदी अपने मामलों की पैरवी के लिए निजी वकील रखने में असमर्थ हैं, वे जिला कानूनी सेवा प्राधिकरण, लुधियाना से मुफ्त कानूनी सहायता प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि जेल में स्थापित लीगल एड क्लिनिक में जाकर कैदी कानूनी सहायता का फॉर्म भर सकते हैं। राज्यपाल ने जेल में महिला कैदियों के साथ रह रहे छोटे बच्चों से भी मुलाकात की और उन्हें पढ़ाई के लिए कॉपियां, ज्योमेट्री बॉक्स और अन्य शैक्षिक सामग्री प्रदान की। महिला कैदियों ने इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए और अपनी कला और कौशल का प्रदर्शन किया। राज्यपाल ने उनकी प्रतिभा की सराहना की।

Punjab-Governor-Visits-Ludhiana-Women-Jail-Gives-Instructions-For-Better-Management

Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं