लुधियाना। दो दिन से लापता सुभानी बिल्डिंग एरिया के युवक की लाश दोराहा नहर गांव रामपुर से बरामद हुई है। है। नहर में लाश बहता देख गोताखोरों ने पुलिस को सूचित किया। सूचना पर पता चला है कि थाना डिवीजन नंबर 2 की पुलिस के पास 2 दिन से लापता युवक की शिकायत दर्ज है। परिजनों ने नहर पर पहुंचकर मृतक की पहचान की है। मृतक का नाम रवि शर्मा 42 वर्षीय है। रवि कुछ समय पहले इलेक्ट्रानिक का काम करता था। फिलहाल अभी अपने किसी पहचान वाले के साथ मिलकर कोई दफ्तर खोला हुआ था। रवि के पिता मूलराज शर्मा ने कहा कि उनका बेटा 2 दिन पहले घर से जिम जाने का कह कर गया था, लेकिन वह जिम नहीं पहुंचा। करीब 11 बजे तक जब वह घर नहीं लौटा उसकी काफी तलाश की। रवि का कही कुछ पता नहीं चला तो पुलिस को लापता की शिकायत लिखवाई। जब परिजनों को रवि का शव मिलने के सूचना मिली तो पूरे परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।
The-Body-Of-A-Young-Man-Missing-For-Two-Days-Was-Found-In-The-Canal-He-Was-The-Only-Son-Of-The-Family