September 10, 2026 06:31:29
लुधियाना समेत पंजाब में ईस्टमैन ग्रुप समेत कई कारोबारियों पर तीसरे दिन भी इनकम टैक्स की रेड जारी, 10

लुधियाना समेत पंजाब में ईस्टमैन ग्रुप समेत कई कारोबारियों पर तीसरे दिन भी इनकम टैक्स की रेड जारी, 10 करोड़ कैश बरामद हुआ, कई बड़े घराने राडार पर

Sep4,2025 | Enews Team | Ludhiana

लुधियाना। लुधियाना में रियल एस्टेट और शराब का बड़ा कारोबार करने वाले बड़े कारोबारियो पर इनकम टैक्स की रेड वीरवार को तीसरे दिन भी जारी रही। जानकारी मुताबिक इनकम टैक्स की ओर से इन बड़े कारोबारियो के 50 से अधिक परिसरों पर यह रेड जारी है और अब तक इनकम टैक्स को 10 करोड रुपए से अधिक की नगदी बरामद की जा चुकी है। जिसका कोई हिसाब ही नहीं है। हालाकि अधिकारियों की और से इसकी अभी पुष्टि नहीं की गई है। इन बड़े कारोबारी में रियल सेक्टर से जुड़े विनय सिंगल ईस्टमैन ग्रुप, फाइनेंसर चेतन जैन, फाइनेंसर मोहित जैन, जंडू प्रमोटर के नाम शामिल है। बताया जा रहे हैं कि इन प्रॉपर्टी कारोबारी के तार आपस में जुड़े हुए हैं और प्रॉपर्टी के खरीद फरोख्त में इन लोगों के अकाउंट में बड़ी ट्रांजैक्शन बताई जा रही है। बताया जाता है कि ईस्टमैन ग्रुप के विनय सिंघल की कई सौ एकड़ प्रॉपर्टी डील में झंडू प्रमोटर,  चेतन जैन और मोहित जैन का भी बड़ा योगदान रहा है। इनकम टैक्स की ओर से इन लोगों के परिसर से प्रॉपर्टी खरीद फरोख्त के सारे दस्तावेज खंगाले जा रहे हैं और उनकी मार्केट वैल्यू और सरकारी वैल्यू का भी आकलन किया जा रहा है। वहीं दूसरी एनके मोबाइल शोरूम के मालिक नीरज जैन, जिनका मोबाइल के साथ-साथ शराब का बड़ा कारोबार है के भी दस्तावेजों को इनकम टैक्स की ओर से खंगाले जा रहे है।


एनके के नीरज कुमार पर पहले भी विजीलेंस कर चुकी रेड

आपको बता दें कि एनके यानी नीरज कुमार पर आज से करीब 3 साल पहले लुधियाना विजिलेंस की ओर से भी शिकंजा कसा गया था और तब भी उनके रिकॉर्ड को खंगाल गया था। बताया जाता है कि एनके के कारोबार में पार्टनर अकालगढ़ मार्किट के कपड़ा कारोबारी मनप्रीत बंटी भी इनकम टैक्स की रेड के घेरे में है। जबकि मनप्रीत बंटी के परिवार में शादी समारोह की तैयारी चल रही थी और इसी बीच यह छापामारी जारी है। बताया जाता है कि नीरज कपूर के कारोबार में लुधियाना के एक विधायक की भी हिस्सेदारी में है। इनकम टैक्स की ओर से राणा प्रॉपर्टी, सुभाष केजरीवाल सुभाष पॉलिटैक्स के परिसरों पर भी यह छापामारी की जा रही है। बताया जाता है कि अब तक इनकम टैक्स को इन सभी छापामारी में 10 करोड़ से ऊपर का कैश बरामद किया जा चुका है। इसके अलावा प्रॉपर्टी खरीद प्रॉफिट के कई दस्तावेज इनकम टैक्स ने अपने कब्जे में लिए हैं। इस पूरी छापामारी में लुधियाना के साथ-साथ जालंधर, फगवाड़ा, चंडीगढ़ से करीब 300 से अधिक स्टाफ इस छापामारी में शामिल है और आज इस रेड का तीसरा दिन था और आज भी यह रेट जारी है। यह कार्रवाई इनकम टैक्स के इन्वेस्टिगेशन विंग ऋषि नगर की ओर से की जा रही है।


प्रॉपर्टी कारोबार में जैन फ़ाइन्सरों का बड़ा हाथ बताया जाता है

 इस छापामारी में दो जैन फैमिली भी शामिल है। जिसमे चेतन जैन और मोहित जैन का नाम शामिल है। बताया जाता है कि इन दोनों फाइनेंसर की ओर से कई बड़े-बड़े कॉलोनाइजर को प्रॉपर्टी खरीद में फाइनेंस किया गया है और उनकी फाइनेंसिंग के साथ-साथ बड़ी पार्टनरशिप भी है। आपको बता दे की साउथ सिटी में श्री राम ग्लोबल स्कूल के नजदीक भी एक कमर्शियल प्रोजेक्ट में जैन परिवारों का हाथ बताया जा रहा है। इसके साथ-साथ वही झंडू प्रमोटर की ओर से भी हंबड़ा रोड के साथ-साथ साउथ सिटी में पिछले तीन से पांच साल में कई एकड़ में कॉलोनी काटकर बेची गई है और सस्ते दामों में जमीन खरीद कर बड़े महंगे दामों पर यह कॉलोनी में प्लॉट बेचे गए हैं। जबकि विनय सिंगल का करीब 6 महीने पहले एक प्रॉपर्टी का विवाद सामने आया था जिसमें पुलिस एफआईआर भी दर्ज की गई थी।चर्चा है की कहने को तो मोहित और चेतन जैन फाइनेंसर है। लेकिन असलियत में कई कॉलोनियों में इनकी हिस्सेदारी भी है।

Income-Tax-Raids-Continue-On-The-Third-Day-On-Many-Businessmen-Including-Eastman-Group-In-Ludhiana-And-Punjab-10-Crore-Cash-Recovered-Many-Big-Houses-On-The-Radar



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं