September 11, 2026 08:48:30
ब्रेकिंग न्यूज - आप पार्टी के विधायक मनजिंदर सिंह लालपुरा गिरफ्तार, उसमां कांड में अदालत ने दिया दोष

ब्रेकिंग न्यूज - आप पार्टी के विधायक मनजिंदर सिंह लालपुरा गिरफ्तार, उसमां कांड में अदालत ने दिया दोषी करार, 12 को होगी सजा

Sep10,2025 | Enews Team | Punjab

पंजाब। साल 2013 में विवाह समारोह में भाग लेने आई अनुसूचित जाति से संबंधित परिवार की लड़की उसमां के साथ छेड़छाड़ व मारपीट के मामले पर एडिशनल सेशन जज तरनतारन प्रेम कुमार की अदालत द्वारा मुख्य आरोपित के तौर पर खडूर साहिब के विधायक मनजिंदर सिंह लालपुरा समेत अन्य को दोषी करार दे दिया है। सजा का फैसला 12 को सुनाया जा सकता है। फिलहाल दोषी विधायक लालपुरा समेत अन्य को हिरासत में ले लिया गया है। विधायक मनजिंदर सिंह लालपुरा तरनतारन से विधायक है। विस हलका पट्टी के गांव उसमां का यह मामला सड़क से लेकर सांसद तक गूंजा था। दरासल चार मार्च 2013 में गांव उसमां निवासी हरबिंदर कौर उसमां अपने पिता कश्मीर सिंह व परिवार के अन्य सदस्यों समेत विवाह समारोह में भाग लेने के लिए पैलेस में पहुंची तो वहां पर मौजूद टेक्सी चालकों द्वारा हरबिंदर कौर उसमां के साथ कथित तौर पर छेड़छाड़ की गई। इन टेक्सी चालकों में मनजिंदर लालपुरा भी शामिल था। विरोध करने पर टैक्सी चालकों ने उनकी मारपीट की थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने बीच सड़क पर परिवार की बेतहाशा मारपीट की थी। जिसकी वीडियो मीडिया तक पहुंचते ही मामला पूरे देश में तूल पकड़ गया। जिस दौरान सुप्रीम कोर्ट ने मामले का संज्ञान लेते पीड़िता के परिवार को सुरक्षा मुहैया करवाने के आदेश दिए। आरोपी टैक्सी चालकों में मनजिंदर सिंह लालपुरा 2022 में खडूर साहिब हलके से आम आदमी पार्टी के विधायक चुने गए। एडिशनल सेशन जज प्रेम कुमार की अदालत में बचाव पक्ष के वकील पेश हुए व कम से कम सजा की अपील की।12.05 मिनट पर अदालत ने आरोपितों को दोषी करार देते सभी को पुलिस हिरासत में लेने के आदेश दिए। जिसके बाद अदालत परिसर पुलिस छावनी में बदल गया। दोषियों की सजा का फैसला 12 को होगा।

Breaking-News-Aap-Mla-Manjinder-Singh-Lalpura-Arrested-Court-Finds-Him-Guilty-In-Usman-Case-Will-Be-Sentenced-On-12th



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं