September 11, 2026 10:44:35
पूर्व विधायक बैंस बोले – जमीनीं विवाद को लेकर भाई-भतीजे ने की थी फायरिंग, मामला दबाने का किया था प्र

पूर्व विधायक बैंस बोले – जमीनीं विवाद को लेकर भाई-भतीजे ने की थी फायरिंग, मामला दबाने का किया था प्रयास, मगर मीडिया व पुलिस ने जनतक किया

Sep14,2025 | Enews Team | Ludhiana

लुधियाना। कांग्रेस पार्टी के लीडर और पूर्व विधायक सिमरजीत सिंह बैंस पर फायरिंग होने के मामले में आखिरकार बैंस ने सामने आकर अपना पक्ष रखा है। उन्होंने कहा कि उनके भाई परमजीत पम्मा और भतीजे जगजोत सिंह ने जमीनी विवाद के कारण उनकी कार पर गोलियां चलाई थी। घटना के समय वे घर पर मौजूद थे। रात को उनके भाई पम्मा व भतीजे ने उनकी डिफेंडर कार बुरी तरह से तोड़ दी। जिसके बाद उन्होंने कार पर 9-10 फायर हुए। अगर वे बाहर होते तो उनका भी नुकसान हो सकता था। लेकिन वे फार्म हाउस से बाहर नहीं गए। बैंस ने कहा कि पहले भी कंपनी में उनके भतीजे ने गोली चलाई। लेकिन तब भी उन्होंने मामले को दबाकर रखा। अब भी वे मामला घर में रखना चाहते थे। लेकिन मीडिया और पुलिस व विरोधियों ने मिलकर मामला जनतक कर दिया। अब पुलिस द्वारा अपने सत्र पर कानूनी कार्रवाई की जा रही है। बैंस ने कहा कि 2 नवंबर 2023 को परिवार के बीच बंटवारा हुआ था। कंपनी बैंस अलायंस, जिसे उन्होंने 1996 में शुरू किया था, उस समय उनके हिस्से में आई। बैंस ने कहा कि यह बंटवारा दोनों भाइयों की रजामंदी से हुआ था और परिवार के सामने कागजात पर हस्ताक्षर किए गए थे। लेकिन बड़े भाई को कुछ समय बाद लगा कि बंटवारा गलत हुआ है। जिसके चलते उसने कोर्ट केस किया। लेकिन कोई राहत नहीं मिली। जिसके बाद उन्होंने खुद भाई को कहा कि अगर बंटवारा गलत लगता है तो वे दस्तावेज फाड़ देते हैं। उनका बेटा और भतीजा जोत दोनों कंपनी संभाल लेंगे। जबकि पम्मा की इसमें दखल नहीं होगी। दोनों बच्चों की देखभाल मैं करुंगा। बैंस ने कहा कि मेरा भाई हमेशा मुझे कहता रहा है कि सफेद कुर्ता-पजामा पहन कर भाषण करने आसान है लेकिन काम करना मुश्किल है। इसीलिए मैं चाहता था कि दोनों बच्चे मेरे देख-रेख में कंपनी चलाए।

Former-Mla-Bains-Said-Brother-And-Nephew-Had-Fired-Over-Land-Dispute-Tried-To-Suppress-The-Matter-But-Media-And-Police-Made-It-Public



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं