September 10, 2026 03:26:19
शादी का झांसा देकर लुधियाना बुलाई अमेरिकी महिला, फिर की हत्या, एक आरोपी गिरफ्तार

शादी का झांसा देकर लुधियाना बुलाई अमेरिकी महिला, फिर की हत्या, एक आरोपी गिरफ्तार

Sep17,2025 | Enews Team | Ludhiana

लुधियाना। गांव किला रायपुर में एक भारतीय मूल की अमेरिकी महिला को शादी का झांसा देकर बुला लिया गया। जिसके बाद पैसे हड़पने की कोशिश में उसकी गला घोटकर हत्या कर दी। यह घटना जुलाई महीने में हुई। लेकिन अब पुलिस को जांच के दौरान इसका पता चला। महिला की पहचान 71 वर्षीय रूपिंदर कौर पंधेर के रुप में हुई है। जांच के दौरान पुलिस ने मुख्य आरोपी सुखजीत सिंह सोनू को हिरासत में ले लिया है। एसीपी हरजिंदर सिंह गिल ने बताया कि रुपिंदर कौर की पहले शादी हुई थी। लेकिन बाद में उसका तलाक हो गया था। वे अमेरिका में रहती है। आरोपी सुखजीत सिंह सोनू ने पुलिस को बताया कि उन्होंने रुपिंदर कौर को शादी का झांसा दिया था। रुपिंदर द्वारा सोनू और उसके भाई के खाते में लाखों रुपए ट्रांसफर भी किए थे। सोनू ने बताया कि शादी का झांसा देकर रुपिंदर को यहां बुलाया गया और फिर गला घोंटकर हत्या कर दी। अब पुलिस द्वारा रुपिंदर के कंकाल की तलाश की जा रही है। जिसे जांच के लिए फोरेंसिक लैब भेजा जाएगा।

शादी का झांसा देकर लुधियाना बुलाई अमेरिकी महिला, फिर की हत्या, एक आरोपी गिरफ्तार

American-Woman-Lured-To-Ludhiana-On-Pretext-Of-Marriage-Then-Murdered-One-Accused-Arrested

Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

Copyright E News Punjab | 2026