लुधियाना। लुधियाना के सीनियर एडवोकेट हरीश राय ढांडा की जमीन के कुछ लोगों ने जाली दस्तावेज तैयार कर लिए। जिसके बाद उक्त जमीन को हड़पने का प्रयास किया। लेकिन जब ढांडा को इसकी भनक लगी तो उन्होंने पुलिस को शिकायत दी। थाना डिवीजन नंबर आठ की पुलिस ने हरीश राय ढांडा की शिकायत पर कामिनी शर्मा, दिल्ली के राजीव शर्मा, पटियाला के संजय कुमार और सतविंदर सिंह के खिलाफ मामला दर्ज किया है। शिकायतकर्ता एडवोकेट हरीश राय ढांडा ने बताया कि उसके चचेरे भाई की भाईबाला चौक के पास 150 गज जमीन है। वह जमीन विरासत में शिकायतकर्ता के हिस्से में आई है। लेकिन उसके चचेरे भाई की मौत के बाद उक्त आरोपियों ने मिलकर जमीन के जाली दस्तावेज तैयार करके जमीन को अपने नाम करवाने का प्रयास किया। जब शिकायतकर्ता को इसकी जानकारी मिली तो उसने पुलिस को शिकायत दी।
Breaking-News-Attempt-To-Usurp-Land-Belonging-To-Ludhiana-Senior-Advocate-Dhanda-Using-Forged-Documents-Four-Named