September 11, 2026 07:24:04
पंजाब-हरियाणा में ऑर्गेनिक खेती के नाम पर 100 करोड़ ठगे, लुधियाना में एफआईआर दर्ज, 5 गिरफ्तार

पंजाब-हरियाणा में ऑर्गेनिक खेती के नाम पर 100 करोड़ ठगे, लुधियाना में एफआईआर दर्ज, 5 गिरफ्तार

Sep18,2025 | Enews Team | Ludhiana

खन्ना। पंजाब और हरियाणा में ऑर्गेनिक खेती के नाम पर किसानों से 100 करोड़ से ज्यादा रुपए ठगने वाली कंपनी का पर्दाफाश हुआ है। यह कंपनी जनरेशन ऑफ फार्मिंग है, जिसने पंजाब, हरियाणा व अन्य राज्यों में अपने महंगे आउटलेट भी खोल रखे हैं। इस कंपनी की ठगी के संबंध में खन्ना के समराला थाना में 8 लोगों खिलाफ केस दर्ज किया गया है। इनमें अवतार सिंह निवासी खीरनियां (समराला), बिक्रमजीत सिंह निवासी गहलेवाल (समराला), जितेंद्र सिंह उर्फ कमल ग्रेवाल निवासी मंडी गोबिंदगढ़, अमित खुल्लर निवासी नवां पूरवा फरीदकोट रोड फिरोजपुर, हरप्रीत सिंह निवासी गहलेवाल (समराला) को गिरफ्तार कर लिया गया है। परविंदर सिंह निवासी बैणा बुलंद (फतेहगढ़ साहिब) जसप्रीत सिंह निवासी जलनपुर (समराला) और सतविंदर सिंह सोना निवासी अमलोह (फतेहगढ़ साहिब) फरार हैं। गौरतलब है कि कंपनी ने 1 जून 2025 को खन्ना के समराला रोड पर निजी पैलेस में राष्ट्रीय स्तर का कार्यक्रम किया था, जिसमें पंजाब विधानसभा के स्पीकर कुलतार सिंह संधवा पहुंचे थे और कंपनी की सराहना की थी।

पुलिस अधिकारियों ने साधी चुप्पी

पुलिस ने लुधियाना के बाबा नंद सिंह नगर फुलांवाल के रहने वाले जोगिंदर कुमार की शिकायत पर धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है। जोगिंदर ने शिकायत में कहा कि आरोपियों ने उसे और उसके जीजा को झांसे में लेकर ठगी मारी। उन्हें कहा गया कि कंपनी जनरेशन ऑफ फार्मिंग में जितनी ज्यादा रकम लगाई जाएगी उतनी ज्यादा इनकम होगी। इसके बाद जोगिंदर व उसके जीजा मनोज कुमार ने 26 मार्च 2025 को 25 लाख 75 हजार रुपए विभिन्न खातों में ट्रांसफर किए। इसमें 3 लाख रुपए उन्हें वापस किए गए। बाकी ठगी मार ली गई। सूत्रों के हवाले से खबर है कि इस कंपनी ने पंजाब व हरियाणा में ऐसे ही लोगों को झांसे में लेकर करोड़ों रुपए कंपनी में लगवाकर इनसे ठगी मारी। अब तक यह ठगी 100 करोड़ से ज्यादा की बताई जा रही है। जैसे-जैसे जांच आगे बढ़ रही है, वैसे ही खुलासे हो रहे हैं। फिलहाल इस मामले में कोई पुलिस अधिकारी खुलकर सामने आने को तैयार नहीं है। न ही कोई पीड़ित सामने आ रहा है। बताया जा रहा है कि पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 4 लैपटॉप भी बरामद किए।

Punjab-And-Haryana-Cheated-Of-Rs-100-Crore-In-The-Name-Of-Organic-Farming-Fir-Registered-In-Ludhiana-5-Arrested



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं