September 11, 2026 07:23:28
माल खरीदने लुधियाना आए व्यापारी की उम्मीदों पर फिरा पानी, हुआ लूट का शिकार

माल खरीदने लुधियाना आए व्यापारी की उम्मीदों पर फिरा पानी, हुआ लूट का शिकार

Sep19,2025 | Enews Team | Ludhiana

विक्रम सैनी, लुधियाना   

लुधियाना बाहरी राज्यों से गांधी नगर मार्कीट में खरीदारी के लिए आने वाले व्यापारियों को ऑटो गैंग निशाना बना रहा है। कुछ ही दिनों में दूसरी वारदात सामने आई है जिसमें खरीदारी करने आए व्यापारी से ऑटो गैंग ने पैसे चुरा लिए। वारदात के बाद व्यापारी का रो-रोकर बुरा हाल हुआ पड़ा था, क्योंकि वह बैंक से एक लाख का लोन लेकर खरीदारी के लिए आया था। इस मामले में थाना डिवीजन नंबर-4 की पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

पीड़ित अश्वनी कुमार ने बताया कि वह पठानकोट का रहने वाला है। उसका रैडीमेड का काम है लेकिन पिछले कुछ महीनों से वह परेशानी में चल रहा है, क्योंकि उसकी पत्नी की कुछ महीने पहले ही मौत हुई थी, उसके इलाज में लाखों रुपए लग गए थे। उसका कामकाज बिल्कुल ठप्प पड़ा था। इसलिए उसने काम चलाने के लिए बैंक से एक लाख रुपए का लोन लिया था ताकि सर्दियों का माल खरीदकर उसे बेच कर कुछ कमाई करेगा और कर्ज भी उतर जाएगा।

अश्वनी का कहना है कि वह बस से जालंधर बाईपास उतरा और गांधी नगर मार्कीट का ऑटो किया था। ऑटो में चालक के अलावा 2 और व्यक्ति बैठे हुए थे। वह और उसका भतीजा ऑटो में बैठ गए। पैसे उसकी जेब में थे। गांधी नगर मार्कीट के पास उसने अंदर से ऑटो लिया और चालक कहने लगा कि उसने सवारियां उठानी हैं। इस पर ऑटो चालक बार-बार झटके भी दे रहा था। जब चालक ने उसे उतारा तो उसने पैसे दिए मगर चालक ने उसे 20 रुपए ज्यादा दे दिए थे। उसने ईमानदारी दिखाते हुए पैसे वापस करने चाहे तो चालक बिना पैसे लिए ही जल्द से ऑटो भगाने लगा। तब उसने शक हुआ कि उसके जेब से एक लाख रुपए गायब हैं। उसने जैसे ही चालक ने पैसों के बारे में पूछा तो वह धक्का देकर ऑटो सहित फरार हो गया। वह और उसका भतीजा ऑटो के पीछे भागे मगर आरोपी फरार हो गया। उधर, पुलिस आसपास के सी.सी.टी.वी. कैमरे चैक कर रही है ताकि आरोपियों के बारे में कुछ पता चल सके।

A-Businessman-Who-Came-To-Ludhiana-To-Buy-Goods-Was-Robbed-After-His-Hopes-Were-Dashed

Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं