लुधियाना। मोगा में सड़क के डाले टेंडर वापिस न लेने पर दास बिल्डर्स के मालिक भगवान दास के बेटे निकाश गुप्ता पर कुछ हथियारबंदों द्वारा हमला कर दिया गया था। इस मामले में थाना डिवीजन नंबर छह की पुलिस ने मोगा के सरकारी कांट्रेक्टर और उसके बेटे को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियो की पहचान वरिंदर बांसल और बेटे दीपक बांसल के रुप में हुई है। आरोपियों द्वारा वीके बिल्डर नाम से फर्म मोगा में चलाई जा रही है। जांच के दौरान आरोपियों ने बताया कि वरिंदर बांसल और बेटे दीपक बांसल मोगा के सरकारी ठेकेदार है। उनकी और से टेंडर डाले जाते थे। अगर उनके खिलाफ कोई भी फर्म टेंडर डालती थी, तो उनकी तरफ से उसे धमकाया जाता था। अगर वे डर गया तो ठीक है नहीं तो उससे टेंडर में हिस्सेदारी ली जाती थी। वरिंदर बांसल और बेटे दीपक बांसल द्वारा टेंडर की आड़ में माफिया राज चलाया जा रहा था। सूत्रों के अनुसार दोनों आरोपी पहले भी कई ठेकेदारों को इसी तरह धमका चुके हैं। बता दें कि रोड कांट्रेक्टर (दास बिल्डर) के बेटे पर शेरपुर चौक के पास पांच छह नकाबपोशों ने लोहें की राड़ों से जानलेवा हमला बोल दिया था। इस हमले में कांट्रेक्टर के बेटे निकाश गुप्ता के सिर व पैरों में गंभीर चोटें आई और उसे गंभीर हालत में अपोलो अस्पताल भर्ती किया करवाया गया। गौर हो कि दास बिल्डर कंपनी की ओर से पंजाब सरकार की टेंडर बेवसाइट पोर्टल के जरिए मोगा में सड़क बनाने के 12 करोड़ के टेंडर में बिड़ किया था और टेंडर बिड़ करते ही मोगा के एक ठेकेदार ने उन्हें अपना टेंडर वापिस लेने के लिए धमकाना शुरु कर दिया। लेकिन उन्होंने टेंडर वापिस लेने से इंकार कर दिया। जिसके बाद उक्त कांट्रेक्टर ने उन्हें जान से मारने की धमकियां देनी शुरु कर दी। जिसके बाद जानलेवा हमला कर दिया था।
A-Father-Son-Duo-Who-Orchestrated-The-Attack-On-The-Son-Of-Das-Builders-Owner-Were-Arrested-For-Operating-A-Mafia-Operation-Under-The-Guise-Of-Tenders