September 10, 2026 01:24:44
लुधियाना में धार्मिक समारोह के दौरान युवक की गोली मारकर हत्या, पुरानी रंजिश का बताया जा रहा मामला

लुधियाना में धार्मिक समारोह के दौरान युवक की गोली मारकर हत्या, पुरानी रंजिश का बताया जा रहा मामला

Oct3,2025 | Enews Team | Ludhiana

लुधियाना। शेरपुर कलां स्थित फौजी कॉलोनी में वीरवार रात करीब साढ़े 11 बजे धार्मिक समारोह के दौरान विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि चार से पांच बदमाश तेजधार हथियार और पिस्तौल लेकर पहुंचे और परिवार के सदस्यों पर हमला कर दिया। हमले में 19 वर्षीय मोनू के पेट में गोली लग गई, जबकि उसके मामा गुड्डू भी घायल हो गए। दोनों घायलों को सिविल अस्पताल लेकर गए, जहां मोनू को मृत घोषित कर दिया। गुड्डू को गंभीर चोटें आई हैं, लेकिन उसे इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई है। मृतक मोनू ग्यासपुरा की मक्कड़ कॉलोनी का रहने वाला था और मूल रूप से उत्तर प्रदेश के प्रयागराज के गांव खजूरी का रहने वाला था। वह लुधियाना में अपने परिवार के साथ एक करियाना शाप चलाता था। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और मामला रंजिश का है।

A-Young-Man-Was-Shot-Dead-During-A-Religious-Ceremony-In-Ludhiana-A-Case-Believed-To-Be-The-Result-Of-An-Old-Rivalry

Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

Copyright E News Punjab | 2026