September 10, 2026 07:13:57
पंजाब में पिता की घिनौनी करतूत, अवैध सबंधों के शक में बेटी के हाथ बांध नहर में फेका, बोला- सुट्ट ती,

पंजाब में पिता की घिनौनी करतूत, अवैध सबंधों के शक में बेटी के हाथ बांध नहर में फेका, बोला- सुट्ट ती, मार के परे कीती, बाय-बाय, मां रोती रही

Oct4,2025 | Enews Team | Punjab

पंजाब। फिरोजपुर में बाप ने अपनी बेटी की नहर में फेंककर हत्या कर दी। बेटी के दोनों हाथ बांध रखे थे। इस दौरान उसकी मां भी वहां मौजूद थी। बाप ने ही इस पूरी घटना का वीडियो भी बनाया। अब वीडियो सामने आया है। पुलिस जांच के अनुसार, आरोपी व्यक्ति 5 बेटियों का पिता था और 17 वर्षीय अपनी बड़ी बेटी के चरित्र पर अकसर शक किया करता था। आस-पड़ोस के लोग बताते हैं कि वह अकसर इस बेटी पर बेहद सख्त रवैया अपनाता था, पर हत्या कर देना अकल्पनीय था। वारदात की जानकारी मृतका की बुआ ने पुलिस को दी। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने कहा कि उसने बेटी को कई बार समझाने की कोशिश की, पर वह उसकी बातों पर ध्यान नहीं दे रही थी तो उसने उसे मार डाला। मामला 30 सितंबर का है।


अब पढ़िए वीडियो में बातचीत और क्या दिख रहा

  • बाप ने पूछा- क्या कमी रह गई थी प्यार में: वीडियो में आरोपी बेटी से पूछता है- ‘क्या कमी रह गई थी प्यार में?’ बेटी जवाब देती है – ‘कुछ नहीं।’ इसके बाद आरोपी कहता है – ‘तो फिर…’ इसके बाद बेटी का हाथ पकड़कर उसे नहर के पास ले जाता है। पत्नी रोकने की कोशिश करती है व रोते हुए बेटी से कहती है – ‘रुक जा।’ लेकिन आरोपी बेटी को जोर से धक्का देकर नहर में फेंक देता है।
  • रोते हुए मां बोली- मैं भी जा रही हूं: बेटी पानी में डूबती है और मां चीख-चीखकर उसे आवाजें देती है। मां कहती है – ‘मैं भी जा रही हूं *(बेटी का नाम) के साथ।’ लेकिन आरोपी बेरहमी से ठंडे लहजे में जवाब देता है – ‘क्यों, बाकी बेटियों को कौन संभालेगा?’ बेटी को डूबते हुए देख वह ‘बाय-बाय’ भी कहता है।
  • 3 बार मेरा मुंह काला किया, समझाया भी था: आरोपी कहता है- ‘मैंने उसे कई बार समझाया था, उसने तीन बार मेरा मुंह काला किया। आज फेंक दी।’ इतना कहने के बाद वह ठंडेपन से कैमरे की ओर देखकर कहता है – ‘सुट्ट ती, मार के परे कीती। चलो हुण, सवेरे आ वीडियो शेयर करांगे।’

A-Father-In-Punjab-Committed-A-Heinous-Act-Suspecting-An-Illicit-Relationship-He-Tied-His-Daughters-Hands-And-Threw-Her-Into-A-Canal-He-Said-Shit-Kill-Me-Kill-Me-Bye-Bye-While-The-Mother-Wept



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं