September 10, 2026 23:53:53
शादी से मुकरा दूल्हा:2020 में नाबालिग से बनाए अवैध संबंध, पुलिस ने दर्ज की रेप की Fir

शादी से मुकरा दूल्हा:2020 में नाबालिग से बनाए अवैध संबंध, पुलिस ने दर्ज की रेप की Fir

Oct8,2025 | Enews Team | Ludhiana

लुधियाना में एक शादी समारोह में दूल्हा नहीं पहुंचने से हंगामा हो गया। दूल्हा शादी से मुकर गया। लड़की के हाथों में मेहंदी लगी रह गई। शादी की सभी तैयारियां धरी रह गई। लड़की पक्ष ने आरोपी दूल्हे और उसके परिजनों के खिलाफ पुलिस को शिकायत दी है।

"थाना लाडोवाल की पुलिस ने इस मामले में गांव आलीवाल के दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। एसएचओ गुरशिंदर कौर के मुताबिक आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।पीड़ित युवती ने पुलिस को बताया कि 2020 में आरोपी हरप्रीत सिंह उर्फ बोबी ने हंबड़ा मछली मंडी के सामने बे-आबाद खाली प्लांट में अवैध रूप से शारीरिक संबंध बनाए थे। जिसके बाद कई बार उसने शादी का झांसा दिया। लेकिन आरोपी ने बाद में शादी करने से मना कर दिया। हालांकि बातचीत के बाद आरोपी शादी करने के लिए मान गया।

आरोपी हरप्रीत सिंह उर्फ बोबी के साथ 7 अक्तूबर को शादी की तारीख पक्की हुई। शादी वाले दिन हरप्रीत बारात लेकर नहीं पहुंचा। उसे कई फोन भी किए लेकिन जब उसके बारे में कुछ पता नहीं चला तो पुलिस को सूचित किया गया।थाना लाडोवाल की पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हरप्रीत सिंह और जसपाल सिंह के खिलाफ धारा 376(1), 120B और 4 POCSO एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।"

Groom-Refused-To-Marry-Illicit-Relationship-With-A-Minor-In-2020-Police-Registered-An-Fir-Of-Rape

Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं