यशपाल शर्मा, लुधियाना
डायरोक्टोरेट आफ रेवेन्यू इंटेलिजैंस (डीआरआई) लुधियाना जोनल यूनिट की टीम ने शंभू बार्डर टोल प्लाजा पर दो संदिग्ध वाहनों से भारी मात्रा में गांजा बरामद करने की सफलता हासिल की हैं। ये दोनों ही गाड़ियां लुधियाना नंबर की बताई जा रही हैं और डीआरआई ने एक खुफिया जानकारी के तहत इन दोनों वाहनों को कब्जे में ले जांच शुरु कर दी है। दोनों कारों से 187 किलोग्राम गांजा बरामद किया जिसकी बाजार कीमत करीब 56 लाख रुपए है। इस दबिश में डीआरआई ने पांच लोगों को अरेस्ट किया है और अब इनसे पूछताछ की जा रही है। दोनों कारों को कब्जे में ले लिया और पांच लोगों को भी गिरफ्तार किया है। डीआरआई पांचों आरोपियों को गिरफ्तार करके ले गई और अब उनसे पूछताछ चल रही है। अधिकारियों को शक है कि इसके तार अंतरराज्यीय स्तर पर फैले हुए हैं। टीम ने बरामदगी के बाद आगे की कार्रवाई के लिए नमूने सील कर फोरेंसिक जांच हेतु भेज दिए हैं।
तस्करी को कार के मैट के नीचे बना रखे थे खांचे
नशा तस्करी के लिए तस्करों ने कारों के फर्श में विशेष खांचे बनाए थे और उसके ऊपर से मैट बिछाया था ताकि चेकिंग के दौरान कोई आसानी से पकड़ न सके। अधिकारियों ने जब कारों की तलाशी ली तो उन्हें शक हुआ। शक के कारण उन्होंने कारों के मैट उठाए तो उसके नीचे खानों में गांजे से भरे पैकेट रखे गए थे। दोनों कारों से कुल 111 पैकेट गांजे के मिले। एक कारे में 59 और दूसरी में 52 पैकेट रखे गए थे। ये सभी पैकेट खाकी रंग की टेप से लपेटे हुए थे ताकि कोई इसे बाहर से देखकर पहचान न सके। आरोपियों को एनडीपीएस एक्ट, 1985 की धाराओं के तहत गिरफ्तार किया गया है।
Dri-Recovered-Ganja-Worth-Lakhs-From-Two-Ludhiana-Registered-Vehicles-At-Shambhu-Border