बैगलोर। एक डॉक्टर जिसे जान बचाने के लिए भगवान का दर्जा दिया जाता है, अगर वो ही हैवान बन जाए तो? वो भी अपनी पत्नी के साथ! बेंगलुरु से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। पेशे से सर्जन एक शख्स ने अपनी ही डॉक्टर पत्नी को इलाज के बहाने मार डाला। यही नहीं करीब 6 महीने तक उसने सभी को यह भरोसा भी दिला दिया कि उसकी मौत बीमारी की वजह से हुई है। लेकिन उसके पाप का घड़ा आखिर फूट ही गया। बेंगलुरु की सिटी पुलिस ने बुधवार को इस हैरान करने वाले मामले में 31 साल के डॉक्टर महेंद्र को गिरफ्तार किया है। उस पर आरोप हैं कि छह महीने पहले उसने अपनी पत्नी को हाई डोज वाले एनेस्थिसिया का इंजेक्शन देकर मार डाला। पत्नी की मौत को उसने नैचुरल डेथ दिखाने के लिए पूरी साजिश रची। लेकिन पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में सच सामने आ गया। पोस्टमॉटर्म रिपोर्ट में महिला के शरीर में एनेस्थिसिया पाया गया। डॉक्टर महेंद्र की पत्नी कृतिका एम रेड्डी भी डॉक्टर ही थीं। वह पेशे से डर्मेटोलॉजिस्ट थी।
एक ही साल पहले हुई थी शादी
महेंद्र और 28 साल की कृतिका की शादी पिछले ही साल मार्च में हुई थी। इस साल अप्रैल में अचानक कृतिका की मौत हो गई। वो गैस की बीमारी से जूझ रही थी और डॉक्टर महेंद्र ही उसका इलाज कर रहा था। उस समय सभी को यही लगा कि बीमारी ने ही कृतिका की जान ली है। लेकिन फोरेंसिक साइंस लैबोरेट्री (FSL) की रिपोर्ट ने पूरा केस ही पलट दिया।
Angered-By-His-Wifes-Gas-Problem-The-Doctors-Husband-Administered-A-Lethal-Injection-In-The-Name-Of-Treatment-The-Secret-Was-Revealed-Six-Months-Later