September 11, 2026 04:44:02
सोफत अस्पताल के पांच डॉक्टरों पर मामला दर्ज, इनकम टैक्स विभाग की जांच में बांधा डालने के आरोप, सभी आ

सोफत अस्पताल के पांच डॉक्टरों पर मामला दर्ज, इनकम टैक्स विभाग की जांच में बांधा डालने के आरोप, सभी आरोपी फरार

Oct16,2025 | Enews Team | Ludhiana

लुधियाना। लुधियाना के मशहूर सोफत अस्पताल में हुई इनकम टैक्स विभाग की रेड में बांधा डालने के आरोप में पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है। इस मामले में थाना डिवीजन नंबर आठ की पुलिस ने सोफत परिवार के पांच डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई की है। जिसमें डॉ. जगदीश राय सोफत, डॉ. रमा सोफत, डॉ. अमित सोफत, डॉ. रुचिका सोफत और डॉ. सुमित सोफत के नाम शामिल है। अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। इनकम टैक्स की टीम ने 18 दिसंबर 2024 को सोफत परिवार से जुड़े पांच स्थानों पर छापे मारे थे। इसमें उनके आवास, अस्पताल और कार्यालयों की जांच की गई थी। यह जांच परिवार के रियल एस्टेट व्यवसाय से जुड़ी टैक्स चोरी से संबंधित थी। आरोप है कि इसी तलाशी के दौरान डॉक्टर परिवार ने काम में बाधा डाली और असहयोग किया। साथ ही, बार-बार अधिकारियों को यौन उत्पीड़न सहित दूसरे झूठे कानूनी मामलों में फंसाने की धमकी दी। कर्मचारियों को रिकॉर्ड के खुलासे को रोकने के लिए डराने की कोशिश की गई। शिकायत के अनुसार डॉक्टरों ने बंद कमरों में जाने से रोका। इलेक्ट्रॉनिक रिकॉर्ड और ईआरपी सॉफ्टवेयर की जांच नहीं करने दी। वैध प्रक्रिया के दौरान जानबूझकर बाधा पहुंचाई गई। आरोपियों ने कर्मचारियों के बयानों में हस्तक्षेप किया।

Five-Doctors-From-Sofat-Hospital-Have-Been-Booked-For-Obstructing-An-Income-Tax-Department-Investigation-All-Accused-Are-Absconding

Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं