लुधियाना | डाबा रोड पर मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। यहां कुलचे-छोले खाने के पैसे मांगने पर कुछ युवकों ने दुकानदार और उसके बेटे पर जानलेवा हमला कर दिया। इसके साथ ही उसकी रेहड़ी पलटकर सामान को तहस-नहस कर दिया। घायल दुकानदार और उसके बेटे को अस्पताल पहुंचाया गयाशहर के डाबा रोड स्थित हरकृष्ण स्कूल के बाहर यह घटना हुई। शिकायतकर्ता बलराम, निवासी मोहल्ला फतेह सिंह नगर, शिमलापुरी ने बताया कि वह हरकृष्ण स्कूल के गेट के बाहर कुलचे-छोले और रोटी का ठेला लगाता है। शुक्रवार, 17 अक्टूबर को उसका छोटा बेटा रोहित दुकान पर था।
"बलराम ने बताया कि कुछ देर के लिए वह घर गया था। दोपहर के समय तीन युवक ठेले पर आए और छोले व कुलचे लगाने को कहा। खाने के बाद जब वे जाने लगे तो बेटे रोहित ने उनसे खाने के पैसे मांगे।पुलिस ने शिकायतकर्ता बलराम के बयान पर तुरंत कार्रवाई करते हुए अज्ञात आरोपियों और उनके साथियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 115(2), 126(2), 190, 191(3), 351(2) के तहत मामला दर्ज किया है।"
Attacked-For-Asking-For-Money-To-Eat-Kulcha-Chole-Father-And-Son-Beaten-And-Threatened-With-Death