September 11, 2026 06:45:50
डीआईजी भुल्लर केस में आप विधायक ने मान सरकार को घेरा, कुंवर बोले- जैसी सरकार वैसे अफसर, हर जगह दलाल-

डीआईजी भुल्लर केस में आप विधायक ने मान सरकार को घेरा, कुंवर बोले- जैसी सरकार वैसे अफसर, हर जगह दलाल-करप्ट लोग; पार्टी इन्हें सस्पेंड कर चुकी

Oct23,2025 | Enews Team | Punjab

चंडीगढ़। पंजाब पुलिस के सस्पेंडेड DIG हरचरण सिंह भुल्लर के केस में आम आदमी पार्टी (AAP) के विधायक और पूर्व IPS अधिकारी कुंवर विजय प्रताप ने सीएम भगवंत सिंह मान की अगुवाई वाली राज्य सरकार को घेरा है। CBI ने भुल्लर को रिश्वत लेते अरेस्ट करके उनके घर से साढ़े 7 करोड़ का कैश, ढाई किलो सोना बरामद किया है। इसी मुद्दे पर एक पॉडकास्ट में AAP विधायक कुंवर विजय प्रताप ने यहां तक कह दिया कि जिस तरह की सरकार होती है, उसी तरह के अफसर लगते हैं। आज पंजाब के हर विभाग में दलाल और भ्रष्ट अफसरों के ग्रुप हैं। अगर कोई नया अधिकारी किसी विभाग में आता है, तो सबसे पहले उसकी आवभगत उन्हीं दलालों द्वारा होती है। हरचरण सिंह भुल्लर के बारे में कुंवर विजय प्रताप ने कहा- वह मेरे अधीन मोहाली, लुधियाना समेत कई जगह रहे। उनके घर से जितने पैसे मिले, उससे कई गुना रकम सीनियर अफसरों और नेताओं के पास गई होगी। भ्रष्ट अफसरों के पास नेताओं का और नेताओं के पास भ्रष्ट अफसरों का पैसा पड़ा रहता है। बता दें कि कुंवर विजय प्रताप के बागी तेवरों की वजह से आम आदमी पार्टी उन्हें पहले ही सस्पेंड कर चुकी है।

युद्ध नशियां विरुद्ध सबसे बड़ा स्कैम

कुंवर विजय प्रताप ने पंजाब सरकार के युद्ध नशियां विरुद्ध मुहिम को सबसे बड़ा स्कैम बताया है। पूर्व आईपीएस अधिकारी का कहना है कि विधायक पुलिस को जानकारी देते हैं और पुलिस अधिकारी लोगों को पैसों के लिए परेशान कर रहे हैं। उन्होंने नत्थू नंगल एरिया के एक केस का जिक्र करते हुए बताया- एक व्यक्ति, जो फौज को दूध देने जाता था, उसे नशे के केस में इसलिए फंसाया जा रहा था कि उसकी 2.3 एकड़ जगह पर हमारी ही पार्टी के नेता की नजर थी। उसे मैंने रुकवाया। कुंवर विजय प्रताप ने दावा किया है कि 7/51 की धारा का इस्तेमाल कर लोगों से वसूली पुलिस वाले कर रहे हैं।

Aap-Mla-Attacked-The-Mann-Government-In-The-Dig-Bhullar-Case-Kunwar-Said-As-Is-The-Government-So-Are-The-Officers-There-Are-Brokers-And-Corrupt-People-Everywhere-The-Party-Has-Already-Suspended-Him



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं