September 9, 2026 23:35:01
लुधियाना में डीआईजी भुल्लर के फार्म हाउस और 55 एकड़ बहु करोड़ी जमीन की निगरानी को तैनात रहता था पंजाब

लुधियाना में डीआईजी भुल्लर के फार्म हाउस और 55 एकड़ बहु करोड़ी जमीन की निगरानी को तैनात रहता था पंजाब पुलिस का सब इंस्पेक्टर

Oct27,2025 | Yashpal Sharma | Ludhiana

डेस्क, लुधियाना

पंजाब पुलिस के सस्पेंडेड DIG हरचरण सिंह भुल्लर की रिश्वत केस में बेनामी संपति को लेकर रोज रोज नए नए खुलासे व किस्से खुलते चले जा रहे हैं। अब लुधियाना के मंड शेरियां गांव में बने अपने फार्म हाउस में भुल्लर ने पंजाब पुलिस के एक सब इंस्पेक्टर (SI) को बतौर केयरटेकर रखने की बात सामने आई हैं। ये केयर टेकर फार्म हाउस व इसके साथ लगती 55 एकड़ जमीन की देखभाल का जिम्मा संभालता था। इस सब इंस्पेक्टर का नाम दिलबाग सिंह बताया जा रहा है, जो इस 55 एकड़ जमीन में खेती करवाने से लेकर यहां होने वाली फसल को मंडी में बेच इसकी कमाई डीआईजी भुल्लर तक पहुंचाता था। बीते 16 अक्टूबर तो जब सीबीआई ने भुल्लर की कोठी में दबिश दी और इस छापामारी की खबर बाहर निकलते ही ये एसआई फार्म हाउस से रफू चक्कर हो गया। लेकिन रफू चक्कर होने के साथ साथ वे मिनी ट्रक में कुछ सामान भी लोड़ कर ले गया। यहां तक इस फार्म हाउस व बहु करोड़ी जमीन की निगरानी को लगे सीसीटीवी कैमरे व इसका डीवीआर तक गायब कर दिया गया। सीबीआई की टीम जब 24 अक्टूबर को सर्च के लिए फार्म हाउस पहुंची तो वहां कुछ नहीं मिला। यहां लगे सीसीटीवी और उनकी डीवीआर भी गायब थी। CBI टीम ने आशंका जताई है कि यहां से सबूत नष्ट किए गए हैं। मंड शेरिया के लोग कैमरे के सामने तो कुछ भी बोलने को तैयार नहीं हैं। मगर, ऑफ कैमरा उन्होंने बताया कि इस फार्म हाउस में दिलबाग नाम का व्यक्ति रहता था, जो खुद को पुलिस महकमे का सब इंस्पेक्टर बताता था। वह एक साल से यहां रह रहा था। कहता था कि DIG ने मुझे केयरटेकर बनाकर रख दिया।


  • ग्रामीणों के मुताबिक माछीवाड़ा-रोपड़ रोड पर जो मार्केट है, उसमें भी भुल्लर की 20 के करीब दुकानें बताई जा रही हैं। इसके दस्तावेज सीबीआई के हाथ लग गए हैं। वहां भी पता चला कि उन्होंने किराया वसूल करने की जिम्मेदारी केयरटेकर दिलबाग को दी थी। डीआईजी रहते हुए भुल्लर ने पद का दुरुपयोग किया है। भुल्लर ने अपने फार्महाउस के बाहर 2 बिजली के ट्रांसफार्मर लगवाए थे, ताकि ग्रामीण कोटे में लगातार बिजली मिलती रहे। दोनों ट्रांसफार्मरों को अलग-अलग फीडर से जुड़वाया था, जिससे दोनों पर बिजली कट एक साथ न लगे। दरअसल, ग्रामीण क्षेत्रों में सिर्फ 8-8 घंटे बिजली की सप्लाई मिलती है।

A-Punjab-Police-Sub-Inspector-Was-Deployed-To-Monitor-Dig-Bhullar-Farmhouse-And-55-Acres-Of-Multi-Crore-Land-In-Ludhiana



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं


Copyright E News Punjab | 2026