लुधियाना। लुधियाना के सिविल लाइन स्थित कैलाश नगर में वीरवार की दोपहर को इनकम टैक्स विभाग की और से प्रॉपर्टी कारोबारी के घर पर रेड कर दी। इस दौरान लोकल पुलिस भी टीम के साथ मौजूद रही। प्रॉपर्टी कारोबारी चेतन जैन के घर अफसरों की गाड़ियां खड़ी हैं। चेतन जैन के ठिकानों पर दो सितंबर को भी रेड पड़ी थी। इनकम टैक्स डिपार्टमेंट को जानकारी मिली थी कि चेतन जैन प्रॉपर्टी कारोबार के साथ-साथ पैसे ब्याज पर देने का काम भी करता है। बताया जा रहा है कि वो होजरी कारोबारियों के पैसे बड़े स्तर पर ब्याज पर देता है। दो सितंबर को इनकम टैक्स ने जब रेड की थी तब उनके घर से कुछ कच्ची पर्चियां मिली थी। चर्चा है कि चेतन के लिंक कई होजरी कारोबारियों के साथ भी है। जिसके चलते अब लुधियाना के होजरी कारोबारियों में हड़कंप मचा हुआ है।
Breaking-News-Income-Tax-Raid-On-Ludhiana-Property-Dealer-Hosiery-Dealers-Also-In-A-Tizzy