September 9, 2026 23:57:26
पुलिस नाके के दौरान मुलाजिमों पर कार चढ़ाने का प्रयास, आरोपी कार चालक गिरफ्तार

पुलिस नाके के दौरान मुलाजिमों पर कार चढ़ाने का प्रयास, आरोपी कार चालक गिरफ्तार

Oct31,2025 | Enews Team | Ludhiana

लुधियाना। फिरोजपुर रोड पर स्थित पीएयू गेट नंबर आठ के पास नाकाबंदी करके पुलिस द्वारा ड्रिंक एंड ड्राइव के चालान किए जा रहे थे। इसी दौरान एक कार चालक ने नाका तोड़कर भागने का प्रयास किया। इस दौरान उसने मुलाजिम को भी टक्कर मार दी। जिस कारण मुलाजिम बुरी तरह से जख्मी हो गया। नाकाबंदी पर वायरलेस करने के दौरान आरोपी कार ड्राइवर को पुलिस टीम ने काबू कर लिया। जख्मी को अस्पताल दाखिल कराया गया। थाना पीएयू की पुलिस ने आरोपी लवप्रीत सिंह निवासी मोहल्ला चेत सिंह नगर के खिलाफ मामला दर्ज किया है। जानकारी देते हुए अजैब सिंह ने बताया कि वह पीसीआर जोन इंचार्ज के पास ईएसआर में बतौर ड्राइवर तैनात है। पीएयू गेट नंबर 8 के पास उन्होंने पुलिस नाकाबंदी की हुई थी। ड्रिंक एंड ड्राइव के चालानों को लेकर वह वाहन ड्राइवरों की चेकिंग कर रहे थे। इस दौरान एक कार को रुकने का इशारा किया। कार ड्राइवर ने गाड़ी भगाने की कोशिश की। कार ड्राइवर ने जान से मारने की नीयत के साथ गाड़ी की सीधी टक्कर मारी जिस कारण मैं गाड़ी के बोनट से टकरा कर जमीन पर गिर गया।

Attempt-To-Run-Over-Police-Personnel-During-Checkpoint-Accused-Car-Driver-Arrested

Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

Copyright E News Punjab | 2026