September 11, 2026 02:48:12
पंजाब के पूर्व डीआईजी भुल्लर की वीसी से पेशी, सीबीआई ने नहीं मांगा रिमांड, 14 दिन की न्यायिक हिरासत

पंजाब के पूर्व डीआईजी भुल्लर की वीसी से पेशी, सीबीआई ने नहीं मांगा रिमांड, 14 दिन की न्यायिक हिरासत में, पीवीबी ने भी केस दर्ज किया

Oct31,2025 | Enews Team | Punjab

पंजाब। रिश्वत केस में पकड़े गए पंजाब के पूर्व डीआईजी हरचरण सिंह भुल्लर की न्यायिक हिरासत पूरी हो गई। वीडियो कान्फ्रेंसिंग से सीबीआई कोर्ट में उनकी पेशी हुई। हांलाकि मंडी गोबिंदगढ़ के व्यापारी से 5 लाख रुपए की रिश्वत मामले में और आय से अधिक संपति बनाने के मामले में सीबीआई की तरफ से रिमांड की मांग नहीं की गई। जिसके बाद कोर्ट ने उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। अब उन्हें 14 नवंबर को दोबारा से सीबीआई कोर्ट में पेश किया जाएगा। बिचौलिए कृष्नु को सीबीआई की तरफ से पहले ही रिमांड पर लिया हुआ है। उससे हुई पूछताछ के बाद ही पूर्व डीआईजी भुल्लर से भी अब पूछताछ होगी। सीबीआई कृष्नु और पूर्व डीआईजी के आपसी संपर्क के अलावा उनके दूसरे व्यापारियों और पुलिस अफसरों से संबंधों से सुराग और सबूत जुटाने में लगी हुई है। उधर, सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पंजाब विजिलेंस ब्यूरों (PVB) ने भी भुल्लर के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति का केस दर्ज किया है।

वकील बोले- भुल्लर की प्रापर्टी उनकी नौकरी से पहले की

डीआईजी भुल्लर के वकील एचएस धनोआ का कहना है कि भुल्लर की प्रापर्टी उनकी नौकरी से पहले की है। सीबीआई ने उनका रिमांड नहीं मांगा। ज्यूडिशियल कस्टडी की एप्लीकेशन मूव की थी। जिसे अदालत ने मंजूर कर लिया। वकील धनोआ ने आगे कहा कि हमने अदालत से एक मांग की है कि सोशल मीडिया पर उनके बारे में जो फैक्ट पेश किए जा रहे है। उसे कंट्रोल किया जाए। भुल्लर की सारी प्रॉपर्टी पुश्तैनी है। उनके नौकरी जॉइन करने से पहले की है। वहीं, उन्होंने कहा कि समय आने पर हम अदालत में सारी चीजें फैक्ट के साथ पेश करेंगे।

Former-Punjab-Dig-Bhullar-Appears-Before-Vc-Cbi-Refuses-To-Seek-Remand-Remanded-To-14-Day-Judicial-Custody-Pvb-Also-Files-Case



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं