September 10, 2026 06:58:13
ब्रेकिंग न्यूज – लुधियाना में पीपीसीबी बोर्ड का मेंबर बनाने के नाम पर एक करोड़ की ठगी, आरोपी बाप-बेटा

ब्रेकिंग न्यूज – लुधियाना में पीपीसीबी बोर्ड का मेंबर बनाने के नाम पर एक करोड़ की ठगी, आरोपी बाप-बेटा आप सरकार में बताते थे अच्छी पकड़

Nov1,2025 | Enews Team | Ludhiana

लुधियाना। लुधियाना में बाप-बेटे ने मिलकर पंजाब प्रदूषण कंट्रोल बोर्ड का सदस्य बनाने के नाम पर एक करोड़ रुपए की ठगी मार ली। आरोपी बाप बेटा आप सरकार में अपनी अच्छी पकड़ बताते थे। थाना सराभा नगर की पुलिस ने मॉडल टाउन एक्सटेंशन के नरिंदर सिंह बावा की शिकायत पर बीआरएस नगर के नवदीप सिंह सोहल और बलदेव सिंह सोहल के खिलाफ मामला दर्ज किया है। शिकायतकर्ता नरिंदर सिंह बावा ने अपनी शिकायत में बताया कि नवंबर 2022 में नवदीप सोहल उसकी पत्नी नेहा सोहल भाई पंकज सोहल और पिता बलदेव सिंह उनसे मिले और खुद को आप से जुड़ा बड़ा नेता बताने लगे। आरोप है कि उन्होंने कहा कि उनके “दिल्ली के शीर्ष नेताओं” से करीबी संबंध हैं और वे बावा को पंजाब प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड का सदस्य बनवा सकते हैं। इसी भरोसे में बावा ने 17 दिसंबर 2022 तक करीब 1 करोड़ की राशि अलग-अलग किश्तों में दी। आखिरी किश्त 27 दिसंबर 2022 को 10 लाख की नेहा सोहल को दी गई थी। पैसे मिलने के बाद आरोपी पक्ष ने बावा को व्हाट्सऐप पर लिखकर संदेश भी भेजा। की पेमानेट मिल गयी। बावा के अनुसार जब महीनों बीत गए और कोई नियुक्ति नहीं हुई तो उन्होंने पैसे वापस मांगे। आरोप है कि इसके बाद नवदीप और बलदेव सोहल ने उन्हें धमकाना शुरू कर दिया कि उन्हें झूठे केस में फंसा देंगे।

Breaking-News-A-Fraud-Of-Rs-1-Crore-Was-Committed-In-Ludhiana-Under-The-Guise-Of-Making-A-Ppcb-Board-Member-The-Accused-Father-And-Son-Claimed-To-Have-Strong-Influence-In-The-Aap-Government



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं