September 11, 2026 06:44:50
पंजाब पुलिस ने सुबह न्यूजपेपरों की सप्लाई रोकी, ककई घंटें अखबार सप्लाई करने वाली गाड़ियां हुई लेट, पु

पंजाब पुलिस ने सुबह न्यूजपेपरों की सप्लाई रोकी, ककई घंटें अखबार सप्लाई करने वाली गाड़ियां हुई लेट, पुलिस का कहना इंटेलिजेंस इनपुट था

Nov2,2025 | Enews Team | Ludhiana

पंजाब। पंजाब पुलिस की और से दो नवंबर को तड़के अचानक न्यूजपेपरों की सप्लाई रोक दी। इस दौरान कई घंटों तक अखबारें लेकर जाने वाली गाड़ियों की तलाशी ली गई। जिस कारण अखबारें लेट पहुंची। हालांकि पुलिस का कहना है कि इंटेलिजेंस इनपुट पर यह विशेष अभियान के तहत कार्रवाई की गई है। अलग-अलग अखबारों के प्रिंटिंग सेंटरों से निकलीं गाड़ियों की राज्यभर में नाके लगाकर तलाशी ली गई। कई जगह डॉग स्क्वॉयड बुलवाए गए जबकि कुछ जगह गाड़ियों को थाने ले जाया गया। इसके चलते प्रदेश के ज्यादातर शहरों-कस्बों और गांवों में लोगों को सुबह अखबार समय पर नहीं मिल पाए। लुधियाना, अमृतसर, मोगा, फरीदकोट, कोटकपूरा, पठानकोट, फाजिल्का, अबोहर, बरनाला में न्यूजपेपर कई घंटे लेट पहुंचे। इससे अखबार बांटने वाले हॉकर और डिस्ट्रीब्यूटर नाराज दिखे। इस पूरी कार्रवाई पर रविवार दोपहर तक पुलिस के किसी सीनियर अधिकारी की ओर से स्थिति स्पष्ट नहीं की गई। उधर, कांग्रेस और भाजपा ने इस चेकिंग की निंदा की। कांग्रेस विधायक परगट सिंह और बलविंदर सिंह धारीवाल ने इसे प्रेस की आवाज दबाने का प्रयास बताया।

Punjab-Police-Halted-The-Supply-Of-Newspapers-This-Morning-Delaying-The-Supply-Vehicles-By-Several-Hours-Police-Claimed-They-Had-Intelligence-Input

Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं