September 11, 2026 03:42:25
लुधियाना के कबड्‌डी खिलाड़ी तेजपाल के पोस्टमार्टम पर तकरार, परिजन बोले- काला रोमी की गिरफ्तारी से पहल

लुधियाना के कबड्‌डी खिलाड़ी तेजपाल के पोस्टमार्टम पर तकरार, परिजन बोले- काला रोमी की गिरफ्तारी से पहले न आना, आरोपियों की रिमांड बढ़ी

Nov4,2025 | Enews Team | Ludhiana

लुधियाना। कबड्‌डी खिलाड़ी तेजपाल की हत्या के बाद उसका शव अब भी शेरपुरा रोड स्थित श्मशान घाट की मॉर्चरी में अंतिम संस्कार के लिए इंतजार कर रहा है। तेजपाल के शव के पोस्टमार्टम को लेकर पुलिस और परिवार में तकरार बढ़ गई है। परिवार ने पुलिस को अब दो टूक कह दिया कि बिना काला रोमी को पकड़े उनके घर पोस्टमार्टम की बात करने मत आना। परिवार के अल्टीमेटम ने पुलिस को असमंजस में डाल दिया है। पुलिस शव का जल्दी से जल्दी पोस्टमार्टम करवाकर संस्कार करना चाहती है ताकि पब्लिक में हो रही किरकिरी से बचा जा सके। वहीं परिवार अब पूरी तरह से अड़ गया है कि काला रोमी की गिरफ्तारी से पहले वो अंतिम संस्कार नहीं करवाएंगे। तेजपाल का शव शेरपुरा रोड स्थित श्मशान घाट में बनी मॉर्चरी के फ्रीजर में रखा है। मॉर्चरी पर श्मशान घाट प्रबंधन ने ताला लगाया है और श्मशान घाट के कर्मचारी को उसकी रखवाली की जिम्मेदारी सौंपी है। परिजनों ने श्मशान घाट प्रबंधन को भी कह दिया है कि शव उनके अलावा किसी और को न दिया जाए।

गिरफ्तार आरोपी पांच दिन की पुलिस रिमांड पर 

पुलिस ने जिन दो आरोपियों को रिमांड पर लिया है। उनकी पुलिस रिमांड मंगलवार को खत्म होनी थी, लेकिन पुलिस ने पहले ही पेश कर दिया और पांच दिन की रिमांड हासिल कर ली है। पुलिस अब आरोपियों से गहनता के साथ पूछताछ करेगी।

एसएसपी अंकुर गुप्ता का कहना है कि काला रोमी को पकड़ने के लिए टीमें जिले में भी और जिले के बाहर भी रेड कर रही हैं। उन्होंने बताया कि पांच टीमें लगी हैं।दूसरी तरफ पुलिस हत्या कांड में शामिल अन्य लोगों की पहचान करने में भी जुटी हे। बताया जा रहा है कि पुलिस ने दो और लोगों की पहचान कर दी है लेकिन पुलिस अभी उन्हें वेरिफाई कर रही है।

Dispute-Over-Ludhiana-Kabaddi-Player-Tejpals-Post-Mortem-Family-Insists-Kala-Romi-Should-Not-Be-Arrested-Accuseds-Remand-Extended



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं