लुधियाना। लुधियाना में ताजपुर रोड पर एक वॉशिंग यूनिट कारोबारी पर आधा दर्जन के करीब बदमाशों ने हथियारों समेत हमला कर दिया। हमलावरों ने कारोबारी को बुरी तरह से जख्मी कर दिया। शोर मचाने पर हमलावर अपनी दो बाइक वहीं छोड़कर भाग निकले। जख्मी ने इसकी शिकायत पुलिस को दी। चौकी ताजपुर रोड पुलिस मामले की जांच कर रही है। जनकपुरी के रहने वाले विनोद कुमार की ताजपुर रोड पर फैक्ट्री है। वह एक्टिवा पर फैक्ट्री जा रहे थे। रास्ते में सड़क किनारे खड़े युवकों में से दो हमलावरों ने अचानक उनकी एक्टिवा को रोक लिया और चाबी निकालने की कोशिश की। कारोबारी ने हिम्मत दिखाते हुए इसका कड़ा विरोध किया, जिस पर नाराज हमलावरों ने उन्हें मारपीट कर लहूलुहान कर दिया। एएसआई रवि कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। ---
A-Businessman-Was-Attacked-With-Weapons-And-Injured-On-Tajpur-Road-In-Ludhiana-The-Attackers-Fled-Leaving-Behind-Two-Bikes