पंजाब। जालंधर के फिल्लौर रेलवे स्टेशन में ट्रेन पर चढ़ा व्यक्ति हाईटेंशन तारों की चपेट में आने से जिंदा जल गया। व्यक्ति की अभी पहचान नहीं हो पाई है। रेलवे पुलिस मौके पर पहुंची है। व्यक्ति ट्रेन पर कैसे चढ़ा और क्या कर रहा था इसकी जांच की जा रही है। फिलहाल इसके बारे में कोई जानकारी नहीं मिल पाई है। जिस ट्रेन पर व्यक्ति को करंट लगा वो सुबह पौने 10 बजे लोहियां से लुधियाना जा रही थी। ट्रेन जैसे ही फिल्लौर के प्लेटफार्म नंबर 3 पर रुकी तभी यह हादसा हुआ। उसे पहले फिल्लौर फिर जालंधर रेफर कर दिया गया। GRP चौकी प्रभारी हरमेश पाल ने बताया कि लोहियां से लुधियाना जा रही ट्रेन जैसे ही फिल्लौर रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 3 पर रुकी तो एक व्यक्ति ट्रेन के कोच पर चढ़ गया। कोच पर चढ़ते ही उसने बिजली की तारों को छू लिया। तारों को छूते ही उसके कपड़ों ने आग पकड़ ली। फिल्लौर रेलवे स्टेशन पर राजकुमार नंगल ने बताया कि जैसे ही ये व्यक्ति ट्रेन के डिब्बे पर चढ़ा तो लोगों ने शोर मचाना शुरू कर दिया। जब तक लोग उसे रोक पाते वह तारों की चपेट में गया। करंट लगने ही वह डिब्बे के ऊपर ही गिर गया और उसके कपड़ों में आग लग गई।
Man-Burned-Alive-On-Train-Roof-In-Punjab-Ran-Onto-Coach-As-Train-Stopped-And-Grabbed-High-Tension-Wire-Referred-From-Phillaur-To-Jalandhar