September 10, 2026 05:55:52
लुधियाना में कांग्रेसी लीडरों और एडिशनल कमिश्नर में हुई तिखी बहस, निगम ऑफिस के बाहर जमकर हुआ विवाद

लुधियाना में कांग्रेसी लीडरों और एडिशनल कमिश्नर में हुई तिखी बहस, निगम ऑफिस के बाहर जमकर हुआ विवाद

Nov7,2025 | Enews Team | Ludhiana

लुधियाना। लुधियाना में कांग्रेस पार्टी के पार्षदों और पार्षद पतियों व एडिशनल कमिश्नर परमदीप सिंह खैरा के बीच तिखी बहस हो गई। देखते ही देखते यह बहस इतनी ज्यादा बढ़ गई कि ऊंची ऊंची आवाजें सुनकर नगर निगम ऑफिस से भी लोग बाहर आ गए। हालांकि बाद में मौके पर कुछ कांग्रेसी लीडर बीच आए और दोनों पक्ष को शांत कराया। जिसके बाद उन्होंने एडिशनल कमिश्नर खैरा के ऑफिस में वापिस जाकर बातचीत कर मामला सुलझाया। लेकिन इस तीखी बहस की वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। दरअसल, नगर निगम के मुलाजिमों द्वारा पार्षद पति इंद्रजीत सिंह इंदी, सनी भल्ला व पार्षद अरुण शर्मा पर सरकारी काम में रुकावट डालने की शिकायत की गई थी। जिसके चलते एडिशनल कमिश्नर परमदीप सिंह खैरा ने मुलाजिमों की शिकायत पर आगे से सरकारी काम में रुकावट डालने वालों पर एक्शन लेने की बात कही थी। जिसके बाद उक्त कांग्रेसी लीडर इस बात का विरोध जताते हुए शुक्रवार को एडिशनल कमिश्नर से मुलाकात करने पहुंचे। इस दौरान पहले अधिकारी के ऑफिस में बहस हुई। जिसके बाद जोन-ए की बिल्डिंग के बाहर दोनों पक्ष में तीखी बहस हुई। यहां तक कि लीडरों द्वारा ऑफिसर की गाड़ी भी रोकी गई। जिसके बाद नेता सनी भल्ला द्वारा एडिशनल कमिश्नर की बात का विरोध जताया गया।

A-Heated-Exchange-Took-Place-Between-Congress-Leaders-And-The-Additional-Commissioner-In-Ludhiana-Leading-To-A-Heated-Argument-Outside-The-Corporation-Office

Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं