September 11, 2026 03:06:14
ब्रेकिंग न्यूज – चुनाव आयोग ने तरनतारन एसएसपी डॉ. रवजोत कौर ग्रेवाल को किया सस्पेंड, सीपी अमृतसर को

ब्रेकिंग न्यूज – चुनाव आयोग ने तरनतारन एसएसपी डॉ. रवजोत कौर ग्रेवाल को किया सस्पेंड, सीपी अमृतसर को कार्यभार सौंपा

Nov8,2025 | Enews Team | Punjab

पंजाब। भारत चुनाव आयोग ने तरनतारन की एसएसपी डॉ. रवजोत कौर ग्रेवाल को सस्पेंड कर दिया है। यह कार्रवाई तरनतारन उपचुनाव से ठीक 3 दिन पहले की गई है। उल्लेखनीय है, डॉ. रवजोत कौर ग्रेवाल तरनतारन की पहली महिला एसएसपी थीं और करीब दो माह पहले ही उन्हें यहां की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। बता दें कि एक दिन पहले ही शिरोमणि अकाली दल (SAD) ने प्रदेश के मुख्य चुनाव अधिकारी (CEO) सिबिन सी को एसएसपी डॉ. रवजोत कौर ग्रेवाल के खिलाफ शिकायत दी थी। इसमें डॉ. रवजोत कौर ग्रेवाल पर आम आदमी पार्टी की कठपुतली बनकर अकाली दल के कार्यकर्ताओं पर झूठे मुकदमे दर्ज कर गिरफ्तार करने का आरोप लगाया गया था। अकाली दल अध्यक्ष सुखबीर बादल ने SSP डॉ. रवजोत कौर ग्रेवाल के अलावा 2 DSP का तबादला करने की मांग की थी। माना जा रहा है कि इन्हीं शिकायतों के चलते यह कार्रवाई की गई है। आयोग ने उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित करने के निर्देश दिए थे। उनकी जगह अमृतसर के सीपी गुरप्रीत सिंह भुल्लर (आईपीएस) को एसएसपी तरनतारन का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है। तरनतारन उपचुनाव के लिए 11 नवंबर को वोटिंग होगी, जबकि 14 नवंबर को रिजल्ट आएगा।

Breaking-News-Election-Commission-Suspends-Tarn-Taran-Ssp-Dr-Ravjot-Kaur-Grewal-Transfers-Charge-To-Cp-Amritsar

Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं