September 10, 2026 01:00:04
पंजाब कांग्रेस प्रधान वडिंग को गैंगस्टर की धमकी, लिखा- सिक्योरिटी हटाके देख, फिर पता चलेगा

पंजाब कांग्रेस प्रधान वडिंग को गैंगस्टर की धमकी, लिखा- सिक्योरिटी हटाके देख, फिर पता चलेगा

Nov9,2025 | Enews Team | Punjab

पंजाब।  पंजाब कांग्रेस के प्रधान व लुधियाना से सांसद राजा वड़िंग को गैंगस्टर गोपी लाहौरिया ने धमकी दी है। सोशल मीडिया पोस्ट कर गैंगस्टर ने कहा कि सिक्योरिटी के बीच बैठकर बातें करनी आसान हैं।एक बार सिक्योरिटी दूर रख के देख। पता चल जाएगा क्या होता है। राजा वड़िंग ने तरन तारन चुनाव के दौरान कहा था कि क्या अब टेलीफोन पर गैंगस्टर अपना काम कराएगा। उन्होंने गैंगस्टरों के परिवारों पर पर्चा दर्ज कराने की बात कही थी। इस बयान के बाद से ही वड़िंग को धमकी मिल रही है।पाकिस्तान में बैठे गैंगस्टर हरविंदर रिंदा ने वड़िंग को परिवार समेत जान से मारने की धमकी दी थी। इसके बाद गोपी ने उन्हें धमकी दी।

पोस्ट में लिखा- तेरा खून काला है

गोपी लाहौरिया ने पोस्ट में लिखा है कि तेरा तो खून भी काला हो गया है। 2- 4वोट के लिए जात पात के बयान दे रहा है। किसी की मां कभी गैंगस्टर पैदा नहीं करती। गंदी राजनीति उन्हें गैंगस्टर बना देती है। अगर सिस्टम अच्छा हो तो हम घर न छोड़ना पड़े। हमें इंडिया लाने की बात कर रहा है। अपनी सिक्योरिटी किनारे करके देख ले। तुझे भी पता लग जाएगा। कांग्रेस के सीनियर नेता राजबीर सिंह भुल्लर ने पुलिस को शिकायत दी थी कि उन्हें 31 अक्तूबर को विदेशी नंबर से वॉट्सऐप कॉल आई। उसमें कांग्रेस प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग और उन्हें जान से मारने की धमकी दी गई। भुल्लर ने आगे बताया- उसके बाद दिन में एक वॉयस मैसेज आया। जिसमें कहा गया कि राजा वड़िंग और उसके परिवार को तो खत्म करना ही है। उसके साथ अब राजबीर भुल्लर को भी नहीं छोड़ेगा। जिसके बाद भुल्लर ने तरनतारन के SSP को मामले की शिकायत दी।

Punjab-Congress-Chief-Warring-Receives-A-Gangster-Threat-Writes-Try-Removing-Security-And-You-Ll-Know

Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

Copyright E News Punjab | 2026