लुधियाना। लुधियाना की दाना मंडी में मंगलवार दोपहर को अचानक प्लास्टिक की क्रेटों में भीषण आग लग गई। आग लगने के बाद कुछ धमाके भी हुए। कई सब्जी विक्रेताओं का भारी नुकसान भी हुआ। कुछ ही देर में आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और लपटें दूर-दूर तक आसमान में दिखाई दीं। कई किलोमीटर तक धुंए के गुब्बार नजर आए। इस दौरान एक ट्रक भी जल गया है। ये आग फ्रूट शैड नंबर-30 में लगी है। आग लगने से सब्जी मंडी के दुकानदारों में अफरा-तफरी मच गई। मंडी में सामान खरीदने आए लोग भी इधर-उधर भागने लगे। हालात बिगड़ते देख फायर बिग्रेड को सूचित किया। आग लगने के तुरंत बाद दमकल विभाग की गाड़ियां भी मौके पर पहुंच गई। फायर ब्रिगेड की करीब 2 से 3 गाड़ियां मौके पर पहुंची हुई है और आग बुझाने का काम शुरू किया। फायर कर्मियों के आने से पहले खुद सब्जी मंडी के दुकानदारों ने भी आग पर काबू पाने का काफी प्रयास किया।
Fire-Breaks-Out-In-Ludhiana-Vegetable-Market-Cylinder-Explodes-Truck-Burnt