September 11, 2026 03:43:13
दिल्ली ब्लास्ट, हरियाणा में तीसरी संदिग्ध कार मिली, यह लेडी टेररिस्ट शाहीन की; अल-फलाह यूनिवर्सिटी म

दिल्ली ब्लास्ट, हरियाणा में तीसरी संदिग्ध कार मिली, यह लेडी टेररिस्ट शाहीन की; अल-फलाह यूनिवर्सिटी में खड़ी थी, बम स्क्वॉड टीम जांच कर रही

Nov13,2025 | Enews Team | Haryana

फरीदाबाद। दिल्ली में लाल किले के पास कार धमाका करने वाले आतंकी डॉ. उमर उन नबी के नाम वाली इको स्पोर्ट्स कार (DL10CK-0458) की जांच में खुलासा हुआ है कि इससे विस्फोटक की ढुलाई की गई थी। कार की फोरेंसिक जांच में इसके सुराग मिले हैं। यह कार 2 दिन से फरीदाबाद के खंदावली गांव में खड़ी है। दिल्ली से पहुंची NIA और NSG की टीमें बुधवार शाम से ही इसकी जांच कर रही हैं। पुलिस ने यहां कार खड़ी करने वाले फहीम को गिरफ्तार कर लिया है। फहीम अल-फलाह यूनिवर्सिटी में कंप्यूटर ऑपरेटर और आतंकी डॉ. उमर का असिस्टेंट है। फहीम की बहन यहां रहती है, इसलिए वह मंगलवार रात कार यहां खड़ी कर चला गया। कार बरामदगी के बाद आसपास के घर खाली करा 200 मीटर का एरिया सील किया गया है।

वहीं, पुलिस ने फरीदाबाद से इस मॉड्यूल से जुड़ी तीसरी ब्रेजा कार को बरामद कर लिया है। यह बरामदगी अल-फलाह यूनिवर्सिटी के अंदर से हुई है। यह कार लेडी आतंकी डॉ. शाहीन के नाम पर बताई जा रही है। हरियाणा पुलिस की बम स्क्वॉड टीम कार की जांच कर रही है। इस मामले में पुलिस को चौथी स्विफ्ट डिजायर कार की तलाश है। विस्फोटक बेचने के शक में केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों ने गुरुग्राम, फरीदाबाद और नूंह के खाद डीलरों की दुकानें खंगालीं। नूंह से एक खाद डीलर को हिरासत में लिया गया है। इधर, नेशनल असेसमेंट एंड एक्रेडिटेशन काउंसिल (NAAC) ने अल-फलाह यूनिवर्सिटी, फरीदाबाद को फर्जी तरीके से मान्यता का दावा करने के मामले में शो कॉज नोटिस जारी किया है। NAAC ने कहा कि यूनिवर्सिटी न तो NAAC से मान्यता प्राप्त है और न ही उसने साइकिल-1 के तहत किसी भी मान्यता के लिए आवेदन किया। इसके बावजूद विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट पर गलत तरीके से यह उल्लेख किया गया है। यूनिवर्सिटी ने वेबसाइट को बंद कर दिया है। वहीं, अल-फलाह यूनिवर्सिटी से डॉ. उमर और मुजम्मिल से जुड़ी डायरियां और डॉक्यूमेंट्स बरामद किए गए हैं। इनमें 'ऑपरेशन' जैसे शब्द से कोड वर्ड लिखे होने की बात सामने आ रही है।

Delhi-Blast-Third-Suspicious-Car-Found-In-Haryana-Belonging-To-Lady-Terrorist-Shaheen-Parked-At-Al-Falah-University-Bomb-Squad-Investigating



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं