लुधियाना। लुधियाना के नीची मंगली गांव के एक बेहड़े के कमरे में सिलेंडर की पाइप लीक होने कमरे में आग लग गई। आग में 3 बच्चों सहित एक व्यक्ति गंभीर रूप से झुलस गया। चीखने की आवाजें सुनकर आसपास के लोग मौके पर इक्ट्ठा हो गए। जिन्होंने जख़्मियों को अस्पताल पहुंचाया। जहां उनका उपचार चल रहा है। बच्चों की मां गुड्डी ने बताया कि वह नीची मंगली की रहने वाली है। वह जिस वेहड़े में रहती है वहां विकास नाम का युवक भी रहता है। वह आज सुबह अपने कमरे में खाना बना रहा था। उसके बच्चे भी विकास के कमरे में बैठे थे। विकास ने जब कमरे में गैस-चूल्हा जलाया तो अचानक पाइप से आग भड़क गई। आग भड़कने के कारण धमाका भी हुआ। कमरे के अंदर पूरा धुआं भर गया था।
A-Gas-Leak-Caused-A-Fire-In-A-Room-In-Ludhiana-While-Cooking-Injuring-Four-People-Including-Three-Children