लुधियाना। लुधियाना के कारोबारियों समेत सिख बंदियों की रिहाई के लिए कौमी इंसाफ मोर्चा पंजाब और विभिन्न किसान यूनियन आज शंभू बॉर्डर से दिल्ली के लिए कूच करेंगे। कौमी इंसाफ मोर्चा और किसान यूनियन के सदस्य शंभू बॉर्डर पर एकत्रित होने लगे है। इसके बाद यहां से दिल्ली के लिए रवाना होंगे। किसान यूनियन के नेता सरवन सिंह पंधेर ने बताया कौमी इंसाफ मोर्चा ने दिल्ली तक मार्च करना है। किसान संगठनों ने इस मार्च को समर्थन देने का फैसला किया है। उन्होंने बताया कि तय कार्यक्रम के अनुसार शंभू बॉर्डर से मार्च दिल्ली के लिए रवाना होगा। उधर, किसानों के ऐलान के बाद पंजाब और हरियाणा पुलिस कई व्यवस्थाएं की है। पुलिस ने ट्रैफिक डायवर्जन प्लान कल 13 नवंबर को ही लागू कर दिया था। आज 14 नवंबर (शुक्रवार) की सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक राजपुरा-अंबाला हाईवे ट्रैफिक की आवाजाही बंद कर दी गई है। प्रशासन की ओर से लोगों से अपील की गई है कि प्रदर्शन को देखते हुए ही यात्रा का प्लान बनाए।
The-Qaumi-Insaaf-Morcha-Including-Ludhiana-Businessmen-Will-March-To-Delhi-A-Blockade-Is-Being-Imposed-At-The-Shambhu-Border-Haryana-Police-Have-Erected-Barricades-And-The-Rajpura-Ambala-Highway-Is-Closed-They-Are-Demanding-The-Release-Of-Detained-Sikhs