September 10, 2026 07:00:05
ब्रेकिंग न्यूज - देश की नामी हीरो रियलिटी कंपनी के डायरेक्टर मुंजाल पर मामला दर्ज, 4 फ्लैट के नाम पर

ब्रेकिंग न्यूज - देश की नामी हीरो रियलिटी कंपनी के डायरेक्टर मुंजाल पर मामला दर्ज, 4 फ्लैट के नाम पर 2.40 करोड़ ले की ठगी

Nov15,2025 | Enews Team | Ludhiana

पंजाब। देश की नामी रियल एस्टेट कंपनी और लुधियाना से जुड़ी हीरो रियलिटी प्राइवेट लिमिटेड के डायरेक्टर सुनील कांत मुंजाल और सेल्स हेड निखिल जैन के खिलाफ पुलिस द्वारा मामला दर्ज किया गया है। उन पर चार फ्लैट्स के नाम पर 2.40 करोड़ रुपए लेकर ठगी करने का आरोप है। थाना सराभा नगर की पुलिस ने न्यू माधोपुरी निवासी फालिताश जैन की शिकायत पर डायरेक्टर सुनील कांत मुंजाल और सेल्स हेड निखिल जैन के खिलाफ मामला दर्ज किया है। न्यू माधोपुरी निवासी फालिताश जैन ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उन्होंने हीरो होम्स, लुधियाना प्रोजेक्ट में कंपनी से चार 4 फ्लैट खरीदे थे। फ्लैट खरीदने के लिए कंपनी हीरो रियलटी प्राइवेट लिमिटेड दफ्तर ओखला इंडस्ट्रियल एस्टेट नई दिल्ली में करीब 2 करोड़ 41 लाख 13 हजार 602 रुपए का भुगतान किया था। इसकी सभी रसीदें भी उसके पास है। फालिताश जैन का आरोप है कि कंपनी ने पूरी रकम हासिल करने के बावजूद फ्लैट्स का निर्माण कार्य पूरा नहीं किया। इस तरह कंपनी ने उनके साथ साजिश के तहत धोखाधड़ी की। उसने कई बार डायरेक्टर और सेल्स हेड को शिकायत भी की, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। इससे वह मानसिक रूप से परेशान हो गया। उसका पैसा भी फंसने से आर्थिक नुकसान भी हुआ।

Breaking-News-Case-Filed-Against-Munjal-Director-Of-The-Countrys-Renowned-Hero-Realty-Company-For-Defrauding-Him-Of-Rs-2-40-Crore-In-The-Name-Of-4-Flats

Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं