September 10, 2026 05:47:42
गैंगस्टर मामले में Ssp मनिंदर सिंह सस्पेंड, Cm ने की कार्रवाई, पंजाब राज्यपाल के Adc रह चुके

गैंगस्टर मामले में Ssp मनिंदर सिंह सस्पेंड, Cm ने की कार्रवाई, पंजाब राज्यपाल के Adc रह चुके

Nov15,2025 | Enews Team | Punjab

पंजाब। पंजाब सरकार ने अमृतसर रूरल एसएसपी मनिंदर सिंह को सस्पेंड कर दिया है। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने यह कार्रवाई जिले में बढ़ रही गैंगस्टर गतिविधियों और उनके खिलाफ प्रभावी कार्रवाई में असफलता के चलते की है। सरकारी सूत्रों के अनुसार, कई महत्वपूर्ण मामलों में समय पर कार्रवाई न होने और गिरोहबंद अपराधों को रोकने में ढिलाई की रिपोर्ट सामने आई थी। इसी को गंभीरता से लेते हुए सरकार ने यह सख्त कदम उठाया। आईपीएस मनिंदर सिंह 2019 बैच के अधिकारी हैं। एसएसपी अमृतसर देहाती का पदभार संभालने से पहले वे अमृतसर शहर पुलिस कमिश्नरेट में असिस्टेंट कमिश्नर ऑफ पुलिस के रूप में तैनात थे। इसके पूर्व उन्होंने तरनतारन जिले में पुलिस अधीक्षक (SP) के पद पर भी कार्य किया। इसके बाद उन्हें पंजाब के राज्यपाल के सहायक (एडीसी) के रूप में नियुक्त किया गया था। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने तरनतारन उप-चुनाव के दौरान कहा था कि पिछली सरकारों ने प्रदेश का ताना-बाना बिगाड़ दिया था, जहां गैंगस्टर और माफियाओं को बढ़ावा मिला था। उनकी सरकार ऐसी स्थिति को सुधार रही है। पंजाब में गैंगस्टर, तस्करों, अपराधियों और असामाजिक तत्वों के लिए कोई जगह नहीं है और सरकार उनका सफाया कर रही है। उन्होंने गैंगस्टर और माफियाओं के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के अपने वादे को दोहराया था। कहा था कि यह लड़ाई जल्द ही पूरी हो जाएगी। पंजाब में गैंगस्टर और अपराधियों के लिए कोई जगह नहीं होगी और उनकी सरकार इसे पूरी तरह समाप्त करने के लिए प्रतिबद्ध है।

Ssp-Maninder-Singh-Suspended-In-Gangster-Case-Cm-Takes-Action-He-Was-Adc-To-Punjab-Governor

Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

Copyright E News Punjab | 2026