September 10, 2026 00:52:36
पंजाब में प्राइवेट फर्म पर ईडी की रेड, Fema नियमों के उल्लंघन पर कार्रवाई, 22 लाख कैश और आपत्तिजनक द

पंजाब में प्राइवेट फर्म पर ईडी की रेड, Fema नियमों के उल्लंघन पर कार्रवाई, 22 लाख कैश और आपत्तिजनक दस्तावेज बरामद

Nov16,2025 | Enews Team | Punjab

पंजाब। फगवाड़ा में FEMA (विदेशी मुद्रा प्रबंधन अधिनियम ) के उल्लंघन को लेकर ईडी (प्रवर्तन निदेशालय) ने रेड की है। जालंधर जोनल ऑफिस की टीम ने 4 ठिकानों पर सर्च ऑपरेशन चलाया। यह कार्रवाई फगवाड़ा की फर्म ओपल इंजीनियरिंग कॉरपोरेशन (OEC) के परिसरों पर की गई। ईडी ने यह कार्रवाई 14 नवंबर 2025 को की है। इसमें बताया गया है कि फगवाड़ा शहर के जिन 4 ठिकानों पर कार्रवाई की है वहां पर इंजीनियरिंग सामान के निर्यात में नियमों की अनदेखी और विदेश से गलत तरीके से भुगतान लेने के आरोप हैं। ईडी की जांच के अनुसार, कंपनी ने सीरिया, ईरान, तुर्की, कोलंबिया जैसे देशों को माल भेजा था, लेकिन इसका निर्यात भुगतान FEMA और RBI के नियमों के मुताबिक नहीं मिला। जांच में पता चला कि भुगतान थर्ड पार्टी के जरिए हुआ और रकम सीधे निजी खातों में ली गई। न तो कोई ट्राइ-पार्टी एग्रीमेंट मौजूद था और न ही एडजस्टमेंट एंट्री का कोई डॉक्यूमेंट मौजूद था। फर्म ने असली दिखाने के लिए फर्जी कस्टम्स ईमेल आईडी का सहारा भी सहारा लिया। ईडी की जांच में यह भी सामने आया कि कुछ निर्यात सौदे भारत और विदेश दोनों जगह कैश में निपटाए गए। छापेमारी के दौरान ईडी ने 22 लाख रुपए की इंडियन करेंसी, कई आपत्तिजनक दस्तावेज और इलेक्ट्रॉनिक सबूत कब्जे में लिए हैं। एजेंसी का कहना है कि मामले में जांच जारी है और आगे कई महत्वपूर्ण खुलासे हो सकते हैं।

Ed-Raids-Private-Firm-In-Punjab-For-Violating-Fema-Rules-Seizes-Rs-2-2-Million-In-Cash-And-Incriminating-Documents



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं


Copyright E News Punjab | 2026