September 9, 2026 23:57:04
दिल्ली ब्लास्ट-आतंकी उमर का श्रीनगर से एक और साथी गिरफ्तार, ड्रोन-रॉकेट बनाता, टेक्निकल सपोर्ट देता

दिल्ली ब्लास्ट-आतंकी उमर का श्रीनगर से एक और साथी गिरफ्तार, ड्रोन-रॉकेट बनाता, टेक्निकल सपोर्ट देता था; दिल्ली वाले आमिर ने Ied बनाने में मदद की

Nov17,2025 | Enews Team | New Delhi

नई दिल्ली। दिल्ली ब्लास्ट मामले में NIA ने जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर से आतंकी उमर के एक और साथी जसीर बिलाल वानी उर्फ दानिश को गिरफ्तार किया। आरोप है कि जसीर आतंकी उमर को टेक्निकल सपोर्ट देता था। विस्फोट के लिए ड्रोन मॉडिफाई करता था और रॉकेट बनाने की भी कोशिश की थी। NIA के मुताबिक जसीर आतंकी उमर का प्रमुख सहयोगी है। वह अनंतनाग के काजीकुंड का रहने वाला है। दिल्ली ब्लास्ट में इसकी सक्रिय भूमिका रही है। डॉ. उमर के साथ मिलकर ब्लास्ट की प्लानिंग में शामिल था। वहीं दिल्ली से गिरफ्तार आमिर राशिद अली को लेकर खुलासा हुआ है कि ब्लास्ट से पहले उसने उमर को सेफ हाउस (सुरक्षित ठिकाने) उपलब्ध कराए, IED बनाने में भी मदद की थी। ये दलील सोमवार को NIA ने स्पेशल NIA कोर्ट में आमिर की कस्टडी पाने के लिए दीं। रविवार को दिल्ली से गिरफ्तार आमिर को आज कोर्ट में पेश किया गया था। पूरी सुनवाई बंद कमरे में हुई। यहां केवल मामले से जुड़े अधिकारी और वकील मौजूद रहे। NIA ने लंबी हिरासत की डिमांड की थी। दिल्ली ब्लास्ट में इस्तेमाल कार आमिर के ही नाम है।

ब्लास्ट में शू बॉम्ब के इस्तेमाल का शक

इस ब्लास्ट में सुरक्षा एजेंसियों को शू बम के इस्तेमाल का शक है। सूत्रों के मुताबिक जांच एजेंसियों को विस्फोट वाली कार से एक जूता मिला है। इसकी जांच में अमोनियम नाइट्रेट और TATP के ट्रेस मिले, जिन्हें शुरुआती सुराग माना जा रहा है। TATP एक बेहद खतरनाक और सेंसिटिव विस्फोटक माना जाता है, जिसे आतंकी अक्सर इस्तेमाल करते हैं। यह मामूली झटके, रगड़ या थोड़ी सी गर्मी से भी फट सकता है। इसी वजह से इसे आतंकी दुनिया में 'Mother of Satan' यानी 'शैतान की मां' कहा जाता है। NIA ने रविवार को बताया कि कार चला रहा डॉ. उमर नबी एक आत्मघाती हमलावर (सुसाइड बॉम्बर) था। यह पहली बार है, जब किसी सुरक्षा एजेंसी ने ऑफिशियल तौर पर इसकी पुष्टि की है। इससे यह तय हो गया है कि ब्लास्ट सुसाइड अटैक ही था। 10 नवंबर को दिल्ली धमाके में 15 लोगों की मौत हुई है, 20 से ज्यादा लोग जख्मी हैं।

Delhi-Blast-Another-Associate-Of-Terrorist-Umar-Arrested-In-Srinagar-Used-To-Make-Drones-And-Rockets-And-Provide-Technical-Support-Amir-From-Delhi-Helped-In-Making-Ieds



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं


Copyright E News Punjab | 2026