September 10, 2026 01:00:09
लुधियाना में महिला चोर गिरोह सक्रिय, दुकानों और ऑटो में महिलाओं को बनाया निशाना, सीसीटीवी में पर्स च

लुधियाना में महिला चोर गिरोह सक्रिय, दुकानों और ऑटो में महिलाओं को बनाया निशाना, सीसीटीवी में पर्स चोरी करती दिखीं

Nov19,2025 | Enews Team | Ludhiana

लुधियाना। लुधियाना जिले के खन्ना और दोराहा में महिला चोर गिरोह सक्रिय है। यह गिरोह बाजारों, ऑटो और बसों में महिलाओं को अपना शिकार बना रहा है। हाल ही में इस गिरोह की दो ताजा वीडियो सामने आई हैं। इनमें से एक खन्ना के बाजार की और दूसरी दोराहा की है। खन्ना की गुरु अमरदास मार्केट में दुकान से दो महिलाओं ने एक पर्स चुरा लिया। दुकानदार के अनुसार, दो महिलाएं सामान खरीदने आईं और उनके पीछे दो अन्य महिलाएं भी थीं। इन चोर महिलाओं ने चालाकी से पहले एक लिफाफा काटा और फिर हाथ डालकर पर्स निकाल लिया। पर्स में एक मोबाइल फोन और तीन हजार रुपए थे। चोरों ने पर्स मार्केट में फेंक दिया था, जो बाद में मिल गया। दोराहा से भी एक वीडियो सामने आई है। इसमें एक बुजुर्ग महिला ऑटो में सवार होती है। दो महिलाओं ने उसके पर्स से रुपए निकालकर फरार हो गईं। जांच में पता चला है कि ये वही महिलाएं थीं, जिन्होंने खन्ना में भी वारदात की थी। यह गिरोह कई अन्य जगहों पर ऐसी वारदातों को अंजाम दे चुका है। खन्ना और दोराहा पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर इनकी तलाश शुरू कर दी है।

A-Gang-Of-Female-Thieves-Is-Active-In-Ludhiana-Targeting-Women-In-Shops-And-Autos-And-They-Are-Seen-Stealing-Purses-On-Cctv

Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

Copyright E News Punjab | 2026