September 10, 2026 00:03:45
पंजाब में Ncb की बड़ी कार्रवाई, ट्रक से 5 लाख नशीली गोलियां पकड़ी, देहरादून से अमृतसर लाया जा रह था

पंजाब में Ncb की बड़ी कार्रवाई, ट्रक से 5 लाख नशीली गोलियां पकड़ी, देहरादून से अमृतसर लाया जा रह था

Nov19,2025 | Enews Team | Punjab

पंजाब। नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) ने जीरकपुर में एक बड़ी कार्रवाई की। नशे के लिए प्रयोग होने वाली लगभग 5 लाख ट्रामाडोल गोलियां बरामद की हैं। ये प्रतिबंधित दवाएं एक ट्रक से जब्त की गईं। ट्रक देहरादून से अमृतसर जा रहा था। दवाई का इस्तेमाल नशे के रूप में बड़े पैमाने पर होता है। पुलिस और एनसीबी की टीमों ने मौके पर पहुंचकर सारी दवाएं जब्त की हैं। मामले की जांच चल रही है। पता चला है कि गिरोह का नेटवर्क कई राज्यों में है। वहीं, पता लगाया जा रहा है कि यह दवाई कहां लेकर जा रही थी। एनसीबी अधिकारी परमजीत सिंह कुंडू इस ऑपरेशन का नेतृत्व कर रहे थे। उन्होंने बताया कि एजेंसी को प्रतिबंधित दवाओं की तस्करी के संबंध में लगातार गुप्त सूचनाएं मिल रही थीं। इसके बाद टीम ने करीब एक महीने तक इस नेटवर्क की गतिविधियों पर बारीकी से नजर रखी। एनसीबी को पुख्ता जानकारी मिली थी कि देहरादून से अमृतसर जा रहा एक ट्रक भारी मात्रा में ट्रामाडोल गोलियां ले जा रहा है। इस सूचना के आधार पर 200 फीट रोड स्थित पहलवान ढाबे के पास ज्वाइंट नाकाबंदी की गई। संदिग्ध ट्रक को रोककर तलाशी ली गई, जिसमें लाखों ट्रामाडोल गोलियां बरामद हुईं।

सारी प्रतिबंधित दवाएं थीं

यह बरामद खेप देशभर में सक्रिय एक बड़े नेटवर्क का हिस्सा है। यह नेटवर्क प्रतिबंधित दवाओं को गुप्त रूप से विभिन्न राज्यों में सप्लाई करता है। एनसीबी पिछले एक महीने से इस नेटवर्क की गतिविधियों पर नजर रख रही थी। इस कार्रवाई में जीरकपुर पुलिस ने भी महत्वपूर्ण सहयोग दिया। मौके पर एएसआई सतेंद्र सिंह और धर्म सिंह ने एनसीबी टीम के साथ मिलकर इस ऑपरेशन को सफलतापूर्वक अंजाम दिया। एनसीबी अधिकारियों के अनुसार, इतनी बड़ी मात्रा में बरामद दवा हजारों लोगों को नशे की लत में धकेल सकती थी। एजेंसी अब इस नेटवर्क के अन्य सदस्यों की पहचान कर पूरे रैकेट का भंडाफोड़ करने की दिशा में तेजी से काम कर रही है।

Ncb-Seizes-5-Lakh-Narcotic-Pills-From-Truck-Carrying-Drugs-From-Dehradun-To-Amritsar-In-Punjab

Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

Copyright E News Punjab | 2026