September 10, 2026 04:44:55
लुधियाना के नामी रेस्त्रां की मालकिन ने पार्षद के साथ मारी लाखो की ठगी, बिज़नेस शुरू कर हड़प किया पै

लुधियाना के नामी रेस्त्रां की मालकिन ने पार्षद के साथ मारी लाखो की ठगी, बिज़नेस शुरू कर हड़प किया पैसा

Nov22,2025 | Enews Team | Ludhiana

लुधियाना। सराभा नगर स्थित नामी गार्डन कैफे की मालकिन महिला पर लाखों रुपए की ठगी करने के आरोप लगे हैं। इस मामले में थाना सराभा नगर की पुलिस ने किशोर नगर के अनिल भारद्वाज की शिकायत पर सराभा नगर की हरप्रीत कौर बराड़ के खिलाफ मामला दर्ज किया है। शिकायतकर्ता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि आरोपी महिला हरप्रीत कौर बराड़ सराभा नगर स्थित गार्डन कैफे की मालिक है। शिकायतकर्ता फर्नीचर का कारोबार करते हैं। उसके अनुसार उसने हरप्रीत बराड़ के साथ मिलकर मैन्योफैक्चरिंग, ट्रेडिंग, इंपोर्ट व एक्सपोर्ट ऑफ हाउस होल्ड और कमर्शियल फरनीचर बिजनेस शुरु किया था। जिसके चलते उनकी अगस्त 2022 में पार्टनरशिप डीड हुई, जिसमें हरप्रीत बराड़ 50 प्रतिशत की हिस्सेदार थी। बिजनेस के लिए गांव बदोवाल में किराए पर जमीन ली गई। जिसमें कच्चा माल खरीदने, मैनटेंन्स और मशीनरी के लिए शिकायतकर्ता ने 26 लाख रुपए दिए। जिसके बाद उनका कारोबार बड़े लेवल पर चलना शुरु हो गया।


जाली खाता खुलवाकर डाली पेमेंट

शिकायतकर्ता के अनुसार आरोपी हरप्रीत बराड़ ने कुछ समय बाद फर्म का हिसाब देना बंद कर दिया। जिसके बाद उसकी गैरहाजरी में बैंक से पेमेंट निकालकर खुर्द बुर्द करनी शुरु कर दी। फिर हरप्रीत बराड़ ने शिकायतकर्ता की फर्म से माल दूसरी फर्म को जाली बिल बनाकर भेज दिया और पैसा हड़प लिया। जिसके बाद आरोपी ने जाली दस्तावेजों के आधार पर स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की सराभा नगर ब्रांच के अधिकारियों के साथ मिलकर एक जाली खाता फर्म के नाम से खुलवा लिया। जिसके बाद मार्केट से लोगों से पेमेंट लेकर उक्त खाते में डालकर अपने पास रखनी शुरु कर दी।


जबरन फर्नीचर उठाकर ले गई हरप्रीत बराड़

शिकायतकर्ता का आरोप है कि उसकी फैक्ट्री में तैयार हुआ लग्जरी फर्नीचर आरोपी महिला उसकी गैर हाजरी में अवैध तरीके से उठाकर ले गई। जिसके बाद सारा सामान अपनी इललीगल फर्म होम स्टोरी, गार्डन कैफे में गई। वहां पर अपना मार्का लगाकर 50 से 60 लाख रुपए में उक्त फर्नीचर बेच डाला और उसकी रकम खुर्द बुर्द कर दी।

The-Owner-Of-A-Renowned-Ludhiana-Restaurant-Defrauded-A-Councillor-Of-Lakhs-Of-Rupees-Started-A-Business-And-Siphoned-Off-The-Money



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं


Copyright E News Punjab | 2026