यशपाल शर्मा, लुधियाना बटाला नगर निगम के कमिश्नर और एसडीएम विक्रमजीत सिंह पांधे को ₹50000 की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया गया है। यह कार्रवाई विजिलेंस की ओर से शुक्रवार देर रात कमिश्नर के सरकारी आवास पर छापा मारकर अंजाम दी। इस छापामारी दौरान पांधे के सरकारी आवास से साढे 13.5 लाख रुपए की नगदी बरामद हुई है। विजिलेंस ने कमिश्नर को गिरफ्तार कर उनके सरकारी आवास को सील कर दिया है। वहीं आज उन्हें इस मामले में गुरदासपुर कोर्ट में पेश किया गया। जहां एडीएम को 3 दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है। बताया जाता है कि विक्रमजीत सिंह की ओर से एक ठेकेदार का एक बिल पास करने के एवज में 10 फीसदी कमीशन मांगा था और इसके बाद शिकायतकर्ता ठेकेदार की ओर से इस मामले में विजिलेंस को शिकायत दी गई थी। इसके बाद विजिलेंस ने एक ट्रैप के तहत इस पूरी कार्रवाई को अंजाम दिया। जानकारी मुताबिक शिकायतकर्ता ठेकेदार शुक्रवार रात को कमिश्नर के सरकारी आवास में₹50000 लेकर पहुंचा था और मौके पर ही विजिलेंस ने छापामारी करते हुए कमिश्नर को गिरफ्तार कर लिया। बताया जाता है इस ट्रैप के तहत एक ही सीरियल के स्याही लगे 500 के नोट इस्तेमाल में लाए गए। जानकारी मुताबिक ठेकेदार ने सरकारी कार्यक्रम में लाइट एंड साउंड प्रोवाइड करवाया था। जिसके एवज में उसकी बकाया पेमेंट खड़ी थी। आपको बता दें कि रिश्वत को लेकर पंजाब सरकार की ओर से पिछले एक सप्ताह से अपना अभियान तेज किया हुआ है और इसी अभियान के तहत एक पीसीएस रैंक के आरटीओ को भी गिरफ्तार किया गया है। सरकार के इस एक्शन से लगने लगा है कि अब पंजाब सरकार बड़ी सरकारी मछलियों पर हाथ डालने की तैयारी में है। बीते दिनों सीबीआई की ओर से पंजाब के डीआईजी रैंक के अधिकारी के घर से करोड़ों रुपए की नगदी बरामद होना और इसमें पंजाब सरकार का अक्श खराब होना एक बड़ा कारण माना जा रहा है
Batala-Municipal-Corporation-Commissioner-And-Sdm-Arrested-While-Accepting-A-Bribe-Of-50000