लुधियाना। लुधियाना के एलिवेटेड रोड पर पार्क पलाजा के पास एक ट्रक के सीएनजी सिलेंडर में ब्लास्ट हो गया। इससे पूरा ट्रक आग की चपेट में आ गया। उसका ड्राइवर केबिन में जिंदा जल गया। ड्राइवर आग की लपटों के बीच से हाथ हिलाकर मदद के लिए चिल्लाता रहा लेकिन आग इतनी तेज थी कि कोई करीब नहीं जा सका। जब तक फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया, तब तक ड्राइवर की केबिन में ही मौत हो चुकी थी। ड्राइवर मालवा ट्रांसपोर्ट का ट्रक लेकर जा रहा था। उसने फिरोजपुर रोड पर सामान की डिलीवरी करनी थी। पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है। ड्राइवर भूषण मालवा ट्रांसपोर्ट का ट्रक चलाता था। शुक्रवार रात को ट्रांसपोर्ट नगर से ट्रक में सामान लोड किया और फिरोजपुर रोड की तरफ रवाना हो गया। ट्रक में लदा माल अलग-अलग दुकानों में डिलीवर किया जाना था।
A-Truck-Carrying-Cng-Cylinders-Explodes-In-Ludhiana-Driver-Trapped-In-Cabin-And-Burned-Alive