लुधियाना। लुधियाना में किताब बाजार इलाके में रविवार देर शाम एक 3-4 मंजिला इमारत में भीषण आग लग गई। इमारत में बनी एक बिजली की दुकान में लगी इस आग ने पूरी बिल्डिंग को अपनी चपेट में ले लिया। बताया जा रहा है कि हादसे में लाखों रुपए का इलैक्ट्रिक का सामान जलकर खाक हो गया। बताया जा रहा है कि यह आग इतनी तेजी से फैली के साथ वाली बुक्स की शॉप पर भी पहुंच गई। जिसे फायर कर्मियों ने बुझाया।
Breaking-News-A-Shop-In-Ludhianas-Kitab-Bazaar-Caught-Fire-Causing-Losses-Worth-Lakhs