पंजाब। हिमाचल प्रदेश के मंडी से सांसद और अभिनेत्री कंगना रनोट को बठिंडा कोर्ट से झटका लगा है। कोर्ट ने अब उनके खिलाफ आरोप तय कर दिए हैं, जिसके बाद अब उस पर बहस होगी। कंगना ने इससे पहले निजी पेशी के दौरान बुजुर्ग महिला से माफी मांगी थी, लेकिन फिर भी केस पर सुनवाई जारी है। मामले में सांसद ने अपने खिलाफ चल रहे मानहानि केस में व्यक्तिगत पेशी से छूट मांगी थी। जिसपर कोई निर्णय नहीं लिया गया। अब इस मामले में शिकायतकर्ता के वकील 4 दिसंबर को अपना जवाब दाखिल करेंगे। कंगना के वकीलों ने 27 अक्टूबर को उनकी व्यक्तिगत पेशी के बाद अगली सुनवाइयों में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग (VC) के माध्यम से पेशी की अनुमति मांगी थी। उन्होंने अभिनेत्री को आगामी सुनवाइयों में व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होने से छूट देने का आवेदन किया था। अदालत ने इस आवेदन की प्रति शिकायतकर्ता पक्ष के वकील को दी, जिन्होंने जवाब दाखिल करने के लिए समय मांगा था।
कंगना ने बुजुर्ग महिला पर की थी गलत टिप्पणी
मामला साल 2021 का है, जब किसान आंदोलन चल रहा था। उस दौरान कंगना रनोट ने बठिंडा के गांव बहादुरगढ़ जंडिया की 87 वर्षीय बुजुर्ग किसान महिंदर कौर को 100-100 रुपए लेकर धरने में शामिल होने वाली महिला बताते हुए ट्वीट किया था। कंगना के इस ट्वीट पर काफी बवाल हुआ था। इसके बाद बुजुर्ग महिला महिंदर कौर ने कंगना के खिलाफ मानहानि का मुकदमा दायर किया था, जिसकी सुनवाई अभी तक जारी है। पिछली सुनवाई पर कंगना रनोट ने कोर्ट में महिला किसान को लेकर किए गए अपने ट्वीट पर माफी मांगी थी। पेशी के बाद उन्होंने मीडिया से बातचीत में कहा था कि "मिस अंडरस्टैंडिंग हुई है। मैंने माता को संदेश दिया है कि वे मिस अंडरस्टैंडिंग का शिकार हुई हैं। मेरी ऐसी मंशा नहीं थी।
Charges-Framed-Against-Kangana-Ranaut-In-Defamation-Case-Bathinda-Court-Has-Yet-To-Decide-On-Exemption-From-Appearance-Elderly-Woman-Was-Called-A-100-Dollar-Woman