September 10, 2026 06:46:19
पंजाब रोडवेज मुलाजिमों के प्रदर्शन में बवाल:संगरूर में मुलाजिम ने खुद को आग लगाई, एसएचओ झुलसा; पटिया

पंजाब रोडवेज मुलाजिमों के प्रदर्शन में बवाल:संगरूर में मुलाजिम ने खुद को आग लगाई, एसएचओ झुलसा; पटियाला-लुधियाना में पुलिस से झड़प

Nov28,2025 | Enews Team | Punjab

पंजाब। पंजाब में रोडवेज मुलाजिम आज हड़ताल पर हैं। इस दौरान पूरे प्रदेश में बवाल बचा हुआ है। संगरूर में एक मुलाजिम ने पेट्रोल डालकर खुद को आग लगाने की कोशिश की, जिसे रोकने के चक्कर में धूरी के SHO झुलस गए। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। लुधियाना में रोडवेज मुलाजिम बस स्टैंड पर पानी की टैंकी पर चढ़ गया। उसे नीचे उतरने के लिए कहा गया तो मुलाजिम बोला- पंजाब सरकार के मारने से अच्छा है, ऐसे ही मर जाएं। वह पंजाब सरकार मुर्दाबाद के नारे लगा रहा है। पुलिस ने यहां से मुलाजिमों को हटाने की कोशिश की, जिसके बाद पुलिस के साथ उनकी झड़प हो गई है। वहीं मानसा के बुढलाडा में भी 3 मुलाजिम पेट्रोल की बोतल लेकर पानी की टंकी पर चढ़े हुए हैं। उनका कहना है कि अगर सरकार ने किलोमीटर स्कीम टेंडर का फैसला न बदला तो आग लगा लेंगे। पटियाला में पुलिस और रोडवेज मुलाजिमों के बीच झड़प हुई है। पुलिस ने कई मुलाजिमों को हिरासत में लिया है। वहीं जालंधर में मुलाजिमों ने बस स्टैंड बंद कर दिया है। प्राइवेट बसों की एंट्री भी बंद कर दी गई है। रोडवेज कर्मचारी यूनियन के नेता नछत्तर सिंह और विक्रमजीत सिंह ने कहा कि वह किलोमीटर स्कीम वाली बसों का टेंडर रद्द करने की मांग कर रहे हैं। पिछले दो महीने के अंदर वे तीसरी बार धरना लगा चुके हैं। जब धरना देते हैं तो सरकार टेंडर की डेट को आगे बढ़ा देती और बाद में टेंडर को रद्द नहीं करती। इसके अलावा यूनियन नेताओं को भी रिहा करने की मांग की जा रही है।

Chaos-During-Punjab-Roadways-Employees-Protest-Employee-Sets-Himself-On-Fire-In-Sangrur-Sho-Suffers-Burn-Injuries-Clashes-With-Police-In-Patiala-And-Ludhiana



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं