लुधियाना। ईडब्ल्यूएस कॉलोनी में वीरवार देर रात दो पक्षों में झगड़ा हो गया। इस झड़प के दौरान एक पक्ष ने बोतलों में पेट्रोल डालकर कई कारें जला दी। आग लगी देख इलाके में हड़कंप मच गया। लोगों ने इसकी जानकारी फायर ब्रिगेड विभाग को दी। जिसके बाद किसी तरह आग पर काबू पाया गया। मौके पर थाना डिवीजन नंबर 7 की पुलिस भी पहुंची। पुलिस मामले की जांच कर रही है। हालांकि इस हमले में एक लड़की समेत कई लोग जख्मी हुए। जिन्हें सिविल अस्पताल पहुंचाया गया। इलाका निवासी तान्या ने बताया कि 2022 में कुछ युवकों ने उसके भाई की हत्या कर दी थी। वह केस कोर्ट में चल रहा है। हमलावर उन्हें धमकाकर केस वापिस कराना चाहते थे। इसी के चलते उन्होंने पहले उन पर हमला किया और फिर आग लगा दी। आग के कारण कार में रखे पैसे और दस्तावेज भी जल गए।
-
Two-Groups-Clashed-In-Ludhiana-Setting-Cars-Parked-In-The-Street-On-Fire-Causing-Panic