September 10, 2026 01:52:04
लुधियाना की महिला को कैनेडा में देवर ने जिंदा जलाया, पहले कार का एक्सिडेंट कराया फिर लगाई आग, मामला

लुधियाना की महिला को कैनेडा में देवर ने जिंदा जलाया, पहले कार का एक्सिडेंट कराया फिर लगाई आग, मामला दर्ज

Nov29,2025 | Enews Team | Ludhiana

लुधियाना। लुधियाना के गांव गुज्जरवाल की एक महिला की उसके देवर ने कैनेडा में हत्या कर दी। देवर ने पहले उसकी कार का एक्सीडेंट किया और बाद में उसे आग के हवाले कर दिया। कैनेडा पुलिस ने देवर गुरजोत सिंह को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। मनदीप कौर लुधियाना के गुज्जरवाल की रहने वाली थी। वहीं डेल्टा पुलिस के अनुसार 26 अक्तूबर को रात के 11:20 बजे हाईवे 17 के 7000 ब्लॉक में एक कार हादसा हुआ। इसके बाद कार में आग लग गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने जब कार का जायजा लिया तो उसमें एक महिला थी, जो जलने के कारण मर चुकी थी। महिला की पहचान 30 वर्षीय मनदीप कौर के रूप में हुई। पुलिसस ने जब मामले की जांच की तो पता चला कि देवर ने भाभी का कत्ल किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कत्ल का मामला दर्ज किया। 25 नवंबर को डेल्टा पुलिस ने इस मामले की चार्जशीट कोर्ट में पेश की और कोर्ट ने चार्ज फ्रेम कर दिए। मनदीप कौर के पिता जगदेव सिंह ने बताया कि उसकी शादी इसी साल 7 मार्च को सिधवां बेट के गांव लोधीवाल के अनमोल जीत के साथ हुई थी। इसके बाद बेटी डेल्टा शहर में ससुराल के साथ रहने लगी।

Ludhiana-Woman-Burned-Alive-By-Brother-In-Law-In-Canada-First-Causing-Car-Accident-And-Then-Setting-It-On-Fire-Case-Registered

Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

Copyright E News Punjab | 2026