September 10, 2026 06:56:19
लुधियाना सेंट्रल जेल में नशा तस्करी करवाने के आरोप में मेडिकल अधिकारी-तकनीशियन गिरफ़्तार, ऑनलाइन लेत

लुधियाना सेंट्रल जेल में नशा तस्करी करवाने के आरोप में मेडिकल अधिकारी-तकनीशियन गिरफ़्तार, ऑनलाइन लेते थे पैसे

Dec4,2025 | Enews Team | Ludhiana

लुधियाना। लुधियाना सेंट्रल जेल में नशा तस्करी के आरोप में एक मेडिकल अधिकारी और एक तकनीशियन को पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार किया है। lदोनों जेल के भीतर हवालाती की मदद से नशा सप्लाई का रैकेट चला रहे थे और इसके बदले परिजनों से ऑनलाइन पैसे वसूलते थे। थाना डिवीजन नंबर 7 की पुलिस मामले की जांच कर रही है। गिरफ्तारी के बाद जेल में तैनात आधा मेडिकल स्टाफ़ फरार बताया जा रहा है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान डॉ. प्रिंस (मेडिकल ऑफिसर) और जसपाल शर्मा (टीबी तकनीशियन) के रूप में हुई है। एएसआई दिनेश कुमार के अनुसार, 27 अक्टूबर को जेल स्टाफ को हवालातियों से 117 नशीली कैप्सूल और तीन मोबाइल फ़ोन बरामद हुए थे। इसके बाद डिप्टी सुपरिंटेंडेंट जगजीत सिंह की शिकायत पर FIR दर्ज की गई थी। पुलिस ने हवालाती रवि कुमार, अमनदीप कुमार, अजय कुमार, उबैद मसीह और गुलशन को गिरफ्तार किया था। हवालाती से पूछताछ में डॉ.प्रिंस और तकनीशियन जसपाल शर्मा के नाम सामने आए। पुलिस ने दोनों को निगरानी में लेकर बुधवार को गिरफ्तार कर लिया।

Medical-Officer-And-Technician-Arrested-For-Drug-Smuggling-In-Ludhiana-Central-Jail-Used-To-Accept-Money-Online

Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं