September 11, 2026 07:34:27
डीजीपी का पंजाब पुलिस पर एक्शन, मुलाजिमों की रीलबाजी नहीं चलेगी, वर्दी में डांस-भंगड़े के वीडियो पोस

डीजीपी का पंजाब पुलिस पर एक्शन, मुलाजिमों की रीलबाजी नहीं चलेगी, वर्दी में डांस-भंगड़े के वीडियो पोस्ट करना बैन, नहीं तो होगा एक्शन

Dec5,2025 | Enews Team | Punjab

पंजाब। पुलिस कर्मचारियों द्वारा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अनुचित वीडियो और रीलें पोस्ट किए जाने की बढ़ती घटनाओं को देखते हुए पंजाब पुलिस ने सख्त दिशा-निर्देश लागू कर दिए हैं। हाल में कुछ पुलिसकर्मी वर्दी में डांस, भंगड़ा और मनोरंजक वीडियो बनाते दिखाई दिए थे, जिससे विभाग की छवि प्रभावित हुई। इस पर डीजीपी ऑफिस ने सभी रेंज के आईजी, डीआईजी, पुलिस कमिश्नरों और जिलों के एसएसपी को निगरानी बढ़ाने और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ तुरंत कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। स्टेट साइबर क्राइम विंग को इस संबंध में नोडल एजेंसी बनाया गया है, जो संदिग्ध सोशल मीडिया गतिविधियों की समय-समय पर रिपोर्ट तैयार कर डीजीपी की अध्यक्षता वाली बैठक में पेश करेगा। विभाग का कहना है कि नियमों का उल्लंघन करने वाले कर्मचारियों की एनुअल कॉन्फिडेंशियल रिपोर्ट (ACR) पर असर पड़ेगा और उनकी पदोन्नति भी प्रभावित हो सकती है। विभागीय अधिकारियों के अनुसार हाल के महीनों में सोशल मीडिया से जुड़े कुछ मामलों जैसे बठिंडा की महिला कॉन्स्टेबल का वायरल रील वीडियो और बाद में नशे के मामले में गिरफ्तारी तथा मोहाली में कार वॉशिंग के दौरान हेरोइन बरामदगी ने विभाग को सख्त कदम उठाने पर मजबूर किया। डीजीपी गौरव यादव ने वरिष्ठ अधिकारियों की बैठक के बाद गृह विभाग की मंजूरी से नए नियमों को मंजूरी दी।

Dgp-Takes-Action-Against-Punjab-Police-Employees-Reels-Will-Not-Be-Tolerated-Posting-Videos-Of-Dancing-And-Bhangra-In-Uniform-Is-Banned-Otherwise-Action-Will-Be-Taken



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं